अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए भव्य निमंत्रण पत्र की पहली झलक सामने आई। 25 नवंबर को पीएम मोदी सहित गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह के लिए भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र की पहली झलक सामने आ गई है। यह निमंत्रण पत्र पीले, केसरिया और लाल रंग से सजा हुआ है, जो इस पवित्र आयोजन की गरिमा को दर्शाता है।
निमंत्रण पत्र में क्या है खास?
इस निमंत्रण पत्र में श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह और राम मंदिर की तस्वीर अंकित है। निमंत्रण पत्र के पहले पन्ने पर मंदिर की भव्य तस्वीर और सूर्य की किरणों के बीच भगवान राम का चित्र दिखाई देता है।
-
बड़े अक्षरों में “ध्वजारोहण” लिखा गया है।
-
दूसरे पन्ने में 25 नवंबर को होने वाले पूरे कार्यक्रम का विवरण, प्रवेश मार्ग और समयावधि की जानकारी दी गई है।
-
तीसरे पन्ने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समारोह में शामिल होने का उल्लेख है।
ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां
अयोध्या में राम नगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सड़कों पर भगवान राम की कथाओं से जुड़े चित्र और भव्य सजावट की जा रही है।
-
मंदिर के मुख्य शिखर पर लहराने वाली पताका केसरिया रंग और त्रिकोणीय आकार में होगी।
-
पताके पर भगवान सूर्यदेव विराजमान होंगे और बीच में “ऊँ” का चिन्ह अंकित होगा।
-
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और समारोह के दिन आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगाई जाएगी।