अयोध्या दीपोत्सव 2025 में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेंगे। 26 लाख से अधिक दीयों के जलाने और 2100 दीपदान के साथ भव्य सरयू आरती का आयोजन। जानिए कैसे यह दीपोत्सव इतिहास रचेगा।
अयोध्या दीपोत्सव 2025 इस बार एक बार फिर इतिहास रचने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृत विभाग ने इस महाकुंभ को भव्य और दिव्य बनाने के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। इस बार दीपोत्सव में दो गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड बनाए जाने की उम्मीद है, जो इसे पिछले वर्षों से कहीं अधिक यादगार बनाएंगे।
दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड होंगे दर्ज
अयोध्या दीपोत्सव 2025 में पहला रिकॉर्ड होगा 26,11,101 दीयों के जलाने का, जो विश्व रिकॉर्ड बन जाएगा। वहीं, दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती में 2100 दीपदान के जरिए स्थापित किया जाएगा। इस आरती में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, संस्कृत विद्यालय के छात्र और बड़ी संख्या में वालंटियर्स हिस्सा लेंगे, जिससे यह आयोजन और भी खास बनेगा।
also read: बिहार चुनाव 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार…
अयोध्या दीपोत्सव 2025 में नए और उन्नत प्रयोग
इस बार दीपोत्सव में कई नए और तकनीकी प्रयोग किए जाएंगे। पिछले साल के मुकाबले दोगुनी संख्या में यानी 1100 ड्रोन के जरिए आकाश में 10 भव्य आकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। भीड़ प्रबंधन के लिए एआई कैमरों का इस्तेमाल होगा, जिससे हेड काउंट की मदद से भीड़ को सुचारू रूप से नियंत्रित किया जाएगा।
स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी से बढ़ेगी सांस्कृतिक छटा
इस वर्ष दीपोत्सव में स्थानीय स्वयं सहायता समूह, ओडीओपी और संस्कृति विभाग के सहयोग से अयोध्या के पारंपरिक और हस्तशिल्प उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इससे क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार का लगातार रिकॉर्ड तोड़ने का क्रम जारी
यह दीपोत्सव उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित दीपोत्सव का नौवा संस्करण है। हर साल इस उत्सव में नए और बड़े रिकॉर्ड बनते आए हैं। दीपोत्सव 2025 में न केवल विशाल दीप प्रज्वलन होगा बल्कि आरती के दौरान 2100 दीपदान के साथ नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी स्थापित किया जाएगा, जिससे यह पर्व इतिहास में अपनी एक अलग पहचान बनाएगा।