Asian Games 2026: क्रिकेट का शेड्यूल हुआ रिलीज, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिलेगा पदक का मौका

Asian Games 2026: क्रिकेट का शेड्यूल हुआ रिलीज, भारत की पुरुष और महिला टीमों को मिलेगा पदक का मौका

Asian Games 2026 में क्रिकेट का रोमांच जापान में 17 सितंबर से शुरू। पुरुष और महिला टीमों के बीच कड़ी टक्कर, भारत को पदक जीतने का मौका। पूरा शेड्यूल और टीम डिटेल्स जानें।

Asian Games 2026 में इस बार क्रिकेट का रोमांच जापान में देखने को मिलेगा। एशियाई खेलों के आयोजकों ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। मैच 17 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक खेले जाएंगे और आयोजन का स्थान होगा जापान के आयाची-नागोया प्रांत का कोरोगी एथलेटिक पार्क।

महिला क्रिकेट मुकाबले: 17 सितंबर से शुरू

महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज 17 सितंबर 2026 से होगा, जबकि मेडल मैच 22 सितंबर से खेले जाएंगे। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों की भागीदारी होगी। भारत की महिला टीम पिछले चैम्पियन के रूप में उतरेगी और टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल से सीधा नॉकआउट फॉर्मेट में होगा। इसका मतलब है कि हर मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

पुरुष क्रिकेट: 10 टीमों के बीच कड़ी टक्कर

पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से शुरू होगा और मेडल मैच 3 अक्टूबर से खेला जाएगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। पिछली प्रतियोगिता की तरह, टॉप 4 सीड वाली टीमें सीधे क्वार्टरफाइनल में प्रवेश करेंगी, जबकि बाकी छह टीमें प्रारंभिक मुकाबले खेलकर चार क्वार्टरफाइनल टीमों का निर्धारण करेंगी।

also read: श्रेयस अय्यर के सामने ऐतिहासिक उपलब्धि, 34 रन बनाते ही…

मैच का समय और फिक्स्चर

सभी मुकाबले डबल-हेडर होंगे।

  • सुबह का मैच: स्थानीय समयानुसार 9 बजे (भारत में 5:30 बजे)

  • दोपहर का मैच: जापान में 2 बजे (भारत में 10:30 बजे)

भारत की तैयारी और पिछला प्रदर्शन

2023 एशियन गेम्स में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया था। पुरुष टीम में युवा खिलाड़ियों को मौका मिला था और ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान थे। टीम ने नेपाल और बांग्लादेश को हराया और फाइनल बारिश के कारण रद्द होने पर रैंकिंग के आधार पर गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। इस बार भी भारत की टीम से पदक की उम्मीद जताई जा रही है।

भारत की पुरुष टीम 2026 (संभावित)

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), आकाश दीप

भारत की महिला टीम 2026 (संभावित)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, देविका वैद्य, पूजा वस्त्रकार, टाइटस साधु, राजेश्वरी गायकवाड़, मिन्नू मणि, कनिका आहूजा, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुषा बरेड्डी

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी