Asia Cup 2025: क्या शुभमन गिल टीम इंडिया से बाहर रहेंगे? वजह कहीं यही तो नहीं

Asia Cup 2025: क्या शुभमन गिल टीम इंडिया से बाहर रहेंगे? वजह कहीं यही तो नहीं

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर Asia Cup 2025 से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है।  इस बार उनकी टीम इंडिया में वापसी मुश्किल मानी जा रही है। एशिया कप 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगा, लेकिन बीसीसीआई ने अभी टीम का ऐलान नहीं किया है।

Asia Cup 2025:  गिल के चयन की संभावना कम है क्योंकि टीम में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे विकल्प मौजूद हैं। संजू ने पिछले 10 टी20 मैचों में तीन शतक लगाए हैं और ओपनर के तौर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं, अभिषेक शर्मा भी धमाकेदार फॉर्म में हैं। तिलक वर्मा, जो विश्व के नंबर दो बल्लेबाज हैं, उन्हें भी स्क्वाड में शामिल किए जाने की संभावना है। ऐसे में गिल तभी टीम में आ सकते हैं जब उन्हें उप-कप्तान बनाया जाए, जिसके लिए कुछ समय से चर्चा भी चल रही है।

Asia Cup 2025 :गिल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्होंने सबसे ज्यादा 754 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। आईपीएल 2025 में उन्होंने 15 मैचों में 650 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक और 93* का बेस्ट स्कोर शामिल था। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी उन्होंने शतक जड़ा था। अब नजरें इस पर टिकी हैं कि चयनकर्ता उन्हें एशिया कप की टीम में शामिल करते हैं या नहीं।

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी