Asia Cup 2025: टीम इंडिया की संभावित बल्लेबाजी क्रम, टॉप ऑर्डर में नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी

Asia Cup 2025: टीम इंडिया की संभावित बल्लेबाजी क्रम, टॉप ऑर्डर में नजर आ सकते हैं ये खिलाड़ी

Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और 21 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान संभवतः 19 या 20 अगस्त को किया जाएगा। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति टीम के अंतिम स्वरूप पर फैसला लेगी, जिसमें सबसे ज्यादा उत्सुकता इस बात की होगी कि टॉप ऑर्डर में कौन से खिलाड़ी उतरेंगे।

Asia Cup 2025 : BCCI अनुसार, सेलेक्टर्स मौजूदा टॉप ऑर्डर में बड़े बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या शीर्ष 5 में मजबूत विकल्प माने जा रहे हैं। अभिषेक फिलहाल ICC T20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं, जबकि संजू ने पिछले सीजन में बल्ले और कीपिंग दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। शुभमन गिल को भी उनकी हालिया फॉर्म और IPL प्रदर्शन के आधार पर नजरअंदाज करना मुश्किल होगा, हालांकि यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन के लिए जगह बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

 Asia Cup 2025 : हार्दिक पांड्या पेस ऑलराउंडर के रूप में पहली पसंद होंगे, और उनके बैकअप के तौर पर शिवम दुबे को टीम में शामिल किया जा सकता है। सूर्यकुमार यादव के फिट रहने पर उनके कप्तान बने रहने की संभावना है, जबकि उप-कप्तानी अक्षर पटेल और शुभमन गिल के बीच तय हो सकती है। पिछली घरेलू T20 सीरीज में यह जिम्मेदारी अक्षर पटेल ने निभाई थी।

Related posts

IPL इतिहास में केएल राहुल का रिकॉर्ड: तीन अलग-अलग टीमों के लिए 1,000+ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

IPL 2028 में बड़ा बदलाव, अब 74 नहीं खेले जाएंगे 94 मैच, फैंस को मिलेगा ज्यादा रोमांच

टीम इंडिया टी20 कप्तानी में बड़ा बदलाव? सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कमान