वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद में शतक लगाया और कप्तान जीतेश शर्मा की धुआंधार पारी से भारत ने यूएई को 148 रनों से हराया।
टीम इंडिया ने एशिया कप राइजिंग स्टार टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की और यूएई को 148 रनों से मात दी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 297 रन का विशाल स्कोर बनाया। इस पारी के हीरो रहे वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने केवल 42 गेंदों में 144 रन की तूफानी पारी खेली, जबकि कप्तान जीतेश शर्मा ने 83 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को ऊँचे स्कोर तक पहुँचाया।
298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई टीम सिर्फ 149 रन ही बना सकी और भारत ने पहली जीत दर्ज की।
वैभव सूर्यवंशी की धुआंधार पारी
वैभव सूर्यवंशी ने 32 गेंद में शतक लगाकर इतिहास रचा। उनकी इस विस्फोटक पारी में 15 छक्के और 11 चौके शामिल थे, जिन्होंने टीम इंडिया को विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
also read: IND-A vs SA-A: इंडिया-ए ने जीता रोमांचक मुकाबला, ऋतुराज…
कप्तान जीतेश शर्मा का जलवा
सूर्यवंशी के बाद कप्तान जीतेश शर्मा ने भी यूएई के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने 32 गेंद में 83 रन बनाये, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर 25 छक्के और 24 चौके जड़ते हुए 246 रन केवल बाउंड्री से बनाए।
गेंदबाजी का दम
गुरजपनीत सिंह ने यूएई के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों को आउट कर भारत की जीत सुनिश्चित की।
भारत बना ग्रुप ए में शीर्ष
इस 148 रन की जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गई है। ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई शामिल हैं। पाकिस्तान ने भी अपना पहला मैच जीता, लेकिन वह अब दूसरे स्थान पर है।
टी20 रिकॉर्ड्स
टी20 क्रिकेट इतिहास में भारत का 297 रन का स्कोर पांचवां सबसे बड़ा है। अब तक केवल नेपाल, जिम्बाब्वे और इंग्लैंड ही 300 रन का आंकड़ा पार कर पाए हैं।