Asia Cup 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और टीम इंडिया 10 सितंबर को अपना पहला मुकाबला यूएई के खिलाफ खेलेगी।
Asia Cup 2025 : इस बार टूर्नामेंट भारत के लिए ही नहीं, बल्कि हेड कोच बने गौतम गंभीर के लिए भी बेहद खास है। गंभीर का इस चैंपियनशिप से गहरा जुड़ाव रहा है—जहां उन्होंने बतौर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन किया, वहीं एक ऐसा दर्द भी झेला जिसे वो आज तक नहीं भूल पाए।
गंभीर का एशिया कप सफर
2008: पहली बार एशिया कप खेले, 6 मैचों में 259 रन बनाए लेकिन फाइनल में अजंता मेंडिस के सामने टीम इंडिया हार गई।
2010: बल्ले से कमाल दिखाया, 4 मैचों में 203 रन जड़े और फाइनल में श्रीलंका को हराकर भारत को एशिया कप चैंपियन बनाया।
2012: 3 मैचों में 111 रन बनाए, लेकिन टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।
अब बतौर कोच नई चुनौती
गंभीर ने बतौर खिलाड़ी 2010 में एशिया कप जीत का स्वाद चखा था। अब 15 साल बाद उनके सामने एक और बड़ा मौका है—बतौर कोच टीम इंडिया को चैंपियन बनाने का। दुबई में होने वाले इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी टीमें कड़ी चुनौती पेश करेंगी।