AP Dhillon ने कपिल शर्मा शो में साझा किए अपने स्ट्रगल के दिन, कनाडा में सड़क पर सोने तक की कहानी

by Neha
AP Dhillon ने कपिल शर्मा शो में साझा किए अपने स्ट्रगल के दिन, कनाडा में सड़क पर सोने तक की कहानी

AP Dhillon ने कपिल शर्मा शो में अपने स्ट्रगल के दिनों को साझा किया। कनाडा में सड़क पर सोने से लेकर छोटे-मोटे जॉब्स तक, जानें कैसे AP Dhillon ने मेहनत और लगन से सफलता पाई और आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक बने।

ग्लोबल सिंगर और रैपर AP Dhillon ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 में अपने संघर्ष और शुरुआती कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात की। शो में उनके साथ अनुभव बस्सी भी शामिल थे। एपी ने बताया कि उनकी सफलता आसानी से नहीं मिली और इसके पीछे उनके कठिन परिश्रम और संघर्ष की लंबी कहानी है।

कनाडा में शुरुआती दिन कठिन रहे

एपी ने साझा किया कि जब वह पहली बार कनाडा पहुंचे, तो उनके पास रहने के लिए पैसे या क्रेडिट कार्ड नहीं था। उन्होंने कहा, “पहली रात तो गुजर गई, लेकिन दूसरी रात मुझे सड़क पर ही सोना पड़ा। होटल ने कमरे के लिए क्रेडिट कार्ड मांगा, लेकिन मेरे पास नहीं था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AP DHILLON (@apdhillon)

इंडियन कपल की मदद

एपी ने बताया कि इस मुश्किल समय में एक इंडियन कपल ने उनकी मदद की। एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से क्रेडिट कार्ड लिया और उन्हें होटल में रुकने में मदद की। एपी ने कहा, “उन्होंने मुझसे कहा, ‘भाई, कुछ मत चुराना या तोड़ना, वरना चार्ज कर देंगे।’ यह मदद मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण थी।”

छोटे-मोटे कामों से सपनों की ओर

AP Dhillon ने बताया कि उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। उन्होंने गैस स्टेशन, कॉन्वीनियंस स्टोर और Best Buy जैसी जगहों पर काम किया। रोजाना 10-12 घंटे मेहनत करने के बाद ही वह कॉलेज जाते थे और अपने किराए और खाने-पीने के खर्च संभालते थे।

also read: Mardaani 3 Controversy: यशराज फिल्म्स ने दिल्ली की लापता…

अपने म्यूजिक के लिए बनाई जगह

एपी ने अपने अपार्टमेंट में एक छोटा कोना तैयार किया, जहां वह सिर्फ म्यूजिक पर फोकस कर सकें। उन्होंने कहा, “एक गैरेज में 10×6 का कमरा प्लाईवुड से बनाया और दरवाजा लगाया। वहीं से मैंने म्यूजिक सीखना शुरू किया और कभी हार नहीं मानी।”

आज की सफलता

आज AP Dhillon लाखों फॉलोअर्स और करोड़ों की नेट वर्थ के मालिक हैं। उनके गाने यूट्यूब पर लाखों व्यूज प्राप्त कर चुके हैं और वह ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप