एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नया Emergency Live Video फीचर, मुश्किल समय में बचा सकता है जान

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नया Emergency Live Video फीचर, मुश्किल समय में बचा सकता है जान

एंड्रॉयड स्मार्टफोन में नया Emergency Live Video फीचर लॉन्च, मुश्किल स्थिति में लाइव वीडियो शेयर करके तुरंत मदद पाएं। iPhone जैसा अब Android में भी सुरक्षा फीचर।

गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Emergency Live Video फीचर रोल आउट कर दिया है। यह फीचर मुश्किल हालात में यूजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। पहले यह सुविधा केवल iPhone में उपलब्ध थी, लेकिन अब एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में भी यह लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग के जरिए मदद पहुँचाने का काम करेगा। सड़क दुर्घटना, आग, मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों में यह फीचर जीवनरक्षक साबित हो सकता है।

Emergency Live Video फीचर कैसे काम करेगा?

इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए कोई जटिल सेटअप की जरूरत नहीं है। जब यूजर कोई इमरजेंसी कॉल या मैसेज करेगा, तो उसे रिस्पॉन्डर की तरफ से वीडियो शेयरिंग की रिक्वेस्ट प्राप्त होगी। इसे स्वीकार करने के बाद यूजर सिंगल टैप से वीडियो स्ट्रीमिंग शुरू कर सकता है। इससे राहत और बचाव दल यह देख पाएंगे कि यूजर किस स्थिति में है और किस प्रकार की मदद की आवश्यकता है। गूगल के अनुसार, लाइव विजुअल फुटेज बचाव कार्य को तेज और प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाता है।

किन डिवाइस पर उपलब्ध है यह फीचर?

यह फीचर Android 8 और उसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस पर काम करेगा। शुरुआत में इसे अमेरिका, जर्मनी और मैक्सिको के कुछ इलाकों में उपलब्ध कराया गया है। बाद में इसे अन्य देशों में भी रोल आउट किया जाएगा। पिक्सल डिवाइस में पहले से ही इमरजेंसी वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर था, जो 45 मिनट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिंक इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को भेजता था। नए फीचर से अब लाइव वीडियो भी शेयर किया जा सकेगा।

iPhone में पहले से है यह सुविधा

ऐप्पल के iPhone में लंबे समय से Emergency SOS Live Video फीचर उपलब्ध है। यह सुविधा इमरजेंसी स्थिति में यूजर को लाइव स्ट्रीमिंग की मदद देती है। हाल के वर्षों में गूगल और ऐप्पल जैसी कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन्स में कई सुरक्षा फीचर्स जोड़कर यूजर्स को आपातकालीन स्थिति में सहायता पाने में आसान बनाया है।

Related posts

क्या स्मार्टफोन में RAM एक्सपैंशन फीचर ऑन रखना सही है? जानें फायदे और नुकसान

Realme Buds T500 Pro भारत में लॉन्च: कीमत ₹2,799, 56 घंटे बैटरी और 50dB ANC सपोर्ट

Oppo F33 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार फीचर्स के साथ कीमत हुई सामने