अमित शाह ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर की खास बातें, कहा- “मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं”

अमित शाह ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर की खास बातें, कहा- “मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं”

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए उनके नेतृत्व, विकास और समर्पण की सराहना की। जानें पीएम मोदी की प्रमुख उपलब्धियां और अमित शाह के दिल से संदेश।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितंबर 2025) के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर उन्हें दिल से बधाई दी और उनकी अद्भुत यात्रा की सराहना की। अमित शाह ने कहा कि मोदी जी देश के करोड़ों लोगों के लिए त्याग, समर्पण और ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।

अमित शाह ने मोदी के नेतृत्व और उपलब्धियों की की तारीफ

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले चार दशकों में देश की सेवा में निरंतर समर्पण दिखाया है। चाहे संघ में प्रचारक हों, भाजपा संगठन मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री या भारत के पीएम मोदी ने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान देश में सामाजिक न्याय और विकास के नए आयाम खुले हैं, जिसमें वंचित, पिछड़े, गरीब, महिलाएं और आदिवासी मुख्य रूप से शामिल हैं।

also read: भारी उद्योग मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0, Swachhata Hi Seva के तहत राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाया

मोदी सरकार की उपलब्धियां और विकास के नए रिकॉर्ड

अमित शाह ने मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि असम में बना सबसे लंबा पुल, कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, सेमीकंडक्टर यूनिट्स और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे राष्ट्रीय प्रोजेक्ट भारत को वैश्विक मानचित्र पर सबसे आगे ले गए हैं। उन्होंने बताया कि अब छोटे व्यवसायी भी डिजिटल भुगतान के माध्यम से गर्व महसूस करते हैं, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सबसे बड़ी सफलता है।

अमित शाह ने मोदी के व्यक्तित्व को बताया प्रेरणास्रोत

अमित शाह ने कहा, “नरेंद्र मोदी होने का मतलब है आत्मविश्वास, दृढ़ता और देशभक्ति। मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं कि हमें उनके साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव किए और भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई।”

Related posts

हरिवंश निर्विरोध फिर बने राज्यसभा उपसभापति, सीपी राधाकृष्णन ने जताया भरोसा और सराहना

महिला आरक्षण कानून पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान: विपक्ष से राजनीतिकरण न करने की अपील, परिसीमन पर दिया भरोसा

राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, बिहार की नई एनडीए सरकार की सराहना की