जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

by Neha
जयपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने नए आपराधिक कानूनों के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 6 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी जयपुर एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में 13 से 18 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जा रही है।

एयरपोर्ट पर सीएम भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

अमित शाह के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के कई अन्य वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे।

also read: अंता विधानसभा उपचुनाव 2025: मंत्री जोगाराम पटेल ने बीजेपी…

नए आपराधिक कानूनों पर फोकस

यह प्रदर्शनी देश की आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के उद्देश्य से लागू की गई तीन नवीन आपराधिक संहिताओं की वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य आम जनता को इन कानूनों की जानकारी देना और उनके महत्व को रेखांकित करना है।

उद्घाटन समारोह में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, पूर्व विधायक सतीश पूनिया, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा इनके अतिरिक्त कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस समारोह में उपस्थित रहे।

You may also like

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल