Tuesday, August 18, 2026

‘अल्फा’ टीजर रिलीज: आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार, 34वीं मंजिल पर दिखा खतरनाक मिशन; बॉबी देओल ने की ट्रेनिंग

by Neha
‘अल्फा’ टीजर रिलीज: आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार, 34वीं मंजिल पर दिखा खतरनाक मिशन; बॉबी देओल ने की ट्रेनिंग

‘अल्फा’ टीजर रिलीज हो गया है जिसमें आलिया भट्ट दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। बॉबी देओल उनके मेंटर के रूप में दिखाई देते हैं और कहानी स्पाई मिशन पर आधारित है।

‘अल्फा’ टीजर रिलीज: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की मच अवेटेड फिल्म ‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने एक्शन अवतार से दर्शकों को प्रभावित करती नजर आ रही हैं। टीजर में बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देते हैं, जो आलिया के किरदार को ट्रेनिंग देते हुए नजर आते हैं।

आलिया भट्ट का नया और दमदार अवतार

टीजर में आलिया भट्ट, जो फिल्म में ‘अल्फा’ नाम का किरदार निभा रही हैं, एक बिल्कुल नए और आक्रामक अंदाज में दिखाई देती हैं। अब तक रोमांटिक और भावनात्मक भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली आलिया इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है।

also read: बिग बॉस 20 को लेकर बड़ा अपडेट, सलमान खान फिर बनेंगे…

बॉबी देओल का अहम रोल

टीजर की शुरुआत में बॉबी देओल और आलिया भट्ट एक होटल में बातचीत करते दिखते हैं। कहानी के अनुसार, बॉबी देओल आलिया को बचपन से ही एक गुप्त ‘अल्फा प्रोग्राम’ के तहत ट्रेनिंग देते हैं, जिससे वह एक कुशल एजेंट बनती हैं।

34वीं मंजिल पर खतरनाक मिशन

कहानी का अहम हिस्सा तब सामने आता है जब बॉबी देओल आलिया को एक मिशन का संकेत देते हैं, जिसमें 34वीं मंजिल पर एक खतरनाक टास्क पूरा करना होता है। इसके बाद आलिया अपने पहले मिशन पर निकलती हैं और दुश्मनों से मुकाबला करते हुए एक्शन सीन्स में नजर आती हैं।

स्पाई यूनिवर्स में नया अध्याय

यशराज फिल्म्स द्वारा जारी 1 मिनट 55 सेकंड का यह टीजर स्पाई यूनिवर्स में एक नए और रोमांचक अध्याय की शुरुआत करता है। फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन और इमोशनल कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी