UP नगर निगम के संविदाकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, सभी कर्मचारियों होंगे परमानेंट

by editor
UP नगर निगम के संविदाकर्मियों को दिवाली गिफ्ट, सभी कर्मचारियों होंगे परमानेंट

UP News: उत्तर प्रदेश नगर निगम में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को दिवाली गिफ्ट दिया गया है। अब नगर निगम में काम कर रहे सभी संविदा कर्मचारी परमानेंट होंगे। इसके लिए आदेश जारी किए गए हैं।

UP News: यूपी नगर निगम में संविदा पर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को खुशखबरी मिली है। दिवाली से पहले सरकार ने संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात दी है। अब सभी संविदाकर्मी स्थायी होंगे। स्थानीय निकाय निदेशालय ने राज्य के सभी नगर निगमों में संविदा पर काम कर रहे कर्मियों की जानकारी मांगी है। नियमितीकरण के लिए स्थानीय निकाय निदेशक ने सभी नगर आयुक्तों को पत्र भेजा है।

किसे मिलेगा फायदा?

स्थानीय निकाय निदेशालय ने सभी नगर निगमों को 31 दिसंबर 2001 से पहले से सेवा दे रहे संविदा कर्मचारियों का विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इसके अलावा, निदेशालय ने 12 सितंबर 2016 को कार्मिक अनुभाग-2 द्वारा जारी दैनिक कर्मचारियों के विनियमितीकरण नियमावली-2016 का भी उल्लेख किया है। वित्त विभाग ने इस नियमावली पर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं।

स्थायी होंगे संविदाकर्मी

नगर निगम के एक अधिकारी ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया में अब बाधा नहीं है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने राज्य सरकार से वार्ता के दौरान संविदा कर्मियों को स्थायी करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है, जैसा कि प्रयागराज नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ने बताया। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज नगर निगम में करीब 300 लोग संविदा पर काम करते हैं।

You may also like

Leave a Comment

5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा! ‘पत्नी वर्जिन चाहिए’: नीना गुप्ता ने खोली समाज की पोल