फिल्म दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना का अहम रोल था, लेकिन उन्होंने फिल्म की शूटिंग से ठीक पहले इसे छोड़ दिया। इस पर अब फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अक्षय खन्ना का फिल्म से अचानक बाहर होना एक बड़ा विवाद बन गया है। इससे पहले, फिल्म के मेकर्स ने अक्षय पर कई आरोप लगाए थे, जिसमें उन्हें अनप्रोफेशनल और टॉक्सिक बिहेवियर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। अब अभिषेक पाठक ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
View this post on Instagram
अभिषेक पाठक ने किया जयदीप अहलावत को लेकर भी स्पष्टीकरण
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दृश्यम 3 में अक्षय खन्ना की जगह जयदीप अहलावत को लिया जा रहा है। इस बारे में भी अभिषेक ने अपनी बात रखी और कहा, “जयदीप अहलावत, अक्षय खन्ना को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं। मैं एक नया किरदार लिख रहा हूं। अजय देवगन ने पूरी जिम्मेदारी मुझे दी है और उन्होंने सब कुछ मुझ पर छोड़ दिया है। यह अक्षय, प्रोडक्शन और मेरे लिए एक महत्वपूर्ण मसला है, तो मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।”
also read: कृति खरबंदा ने फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट की चेतावनी दी,…
अक्षय खन्ना की फिल्म छोड़ने का कारण
अभिषेक पाठक ने बताया कि नवंबर में कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने से 5 दिन पहले अक्षय खन्ना ने अचानक फिल्म छोड़ दी। उन्होंने कहा, “अक्षय का लुक तय हो चुका था, कॉस्ट्यूम तैयार थे, और नरेशन भी हो चुका था। उन्हें कहानी बहुत पसंद आई थी, और मेरी फिल्म वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली फिल्म खत्म हुई थी। ऐसा नहीं हो सकता कि आप दोपहर में बालों के बिना हों और शाम को बालों में दिखें। मैं उन्हें यह समझा रहा था, लेकिन फिर उन्होंने वही सवाल उठाया और हमें कहा कि देखते हैं।”
कॉन्ट्रैक्ट और फीस पर अभिषेक का बयान
अभिषेक ने इस विवाद के बाद फीस को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “मैं पैसे के बारे में बात नहीं करना चाहता। अक्षय को किस फीस पर साइन किया गया था, इसके बारे में फिर से बातचीत हुई और हम उस आंकड़े तक पहुंचे थे, जहां हम दोनों सहमत थे। इसके बाद, कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ और फिर यह सारा ड्रामा शुरू हुआ।”