एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में एग फ्रीजिंग करवाई और अपने एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर साझा किया। जानें कैसे आखिरी दो हफ्ते उनके लिए मुश्किल और तनावपूर्ण रहे।
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में एग फ्रीजिंग प्रक्रिया करवाई और सोशल मीडिया पर अपने इस अनुभव को खुलकर साझा किया। उन्होंने बताया कि यह प्रोसेस उनके लिए आसान नहीं था और खासकर आखिरी दो हफ्ते तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण रहे।
एग फ्रीजिंग का अनुभव साझा किया
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, “कल मैंने अपने एग फ्रीज करवाए!! मैंने इसे पहले शेयर करने का सोचा नहीं था, लेकिन आज का दिन इसे बताने के लिए सही लग रहा है। महिला का शरीर अद्भुत है। पिछले दो हफ्ते बेहद मुश्किल भरे थे।”
also read: ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रणवीर सिंह के खतरनाक अवतार ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
उन्होंने आगे बताया कि हर दिन खुद को इंजेक्शन लगवाना, हार्मोनल बदलाव, पेट फूलना, मूड स्विंग्स, लगातार स्कैन, दवाइयां, आईवी ड्रिप और सर्जरी जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। आकांक्षा ने कहा, “लेकिन मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि महिलाएं बहुत दमदार होती हैं और मैं हमारे शरीर की अद्भुत बुद्धिमत्ता और क्षमताओं से हैरान हूं।”
सेलेब्स ने दी प्रतिक्रिया
आकांक्षा के इस पोस्ट पर कई सितारों ने रिएक्ट किया। आथिया शेट्टी ने दिल वाला इमोजी कमेंट करके सपोर्ट दिखाया, वाणी कपूर ने लिखा, “तुम्हारे लिए ढेर सारा प्यार,” जबकि उनकी बहन अनुष्का रंजन ने कमेंट किया, “वाह मेरी स्ट्रॉन्ग गर्ल।”
आकांक्षा रंजन का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो आकांक्षा रंजन को आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज ‘ग्राम चिकित्सालय’ में देखा गया, जिसमें अमोल पाराशर मुख्य भूमिका में थे। इस ड्रामा में उन्होंने डॉ. गार्गी की भूमिका निभाई, जो चार एपिसोड में दिखाई दीं। इसके अलावा उन्होंने आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ (2024) में भी कैमियो भूमिका निभाई थी।