Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेटी आराध्या के साथ रेड कार्पेट पर ब्लश पिंक गाउन में एंट्री कर सुर्खियां बटोरीं। उनके 3.5 लाख रुपये के लुक और डायमंड ज्वेलरी ने सभी का ध्यान खींचा।
Cannes 2026: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर अपने शानदार रेड कार्पेट लुक से सुर्खियां बटोरीं। इस दौरान उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद रहीं, जिनके साथ उनका ट्विनिंग लुक फैंस को बेहद पसंद आया।
रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का ग्लैमरस अंदाज़
ऐश्वर्या राय ने इस बार ब्लश पिंक गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री की, जिसमें वह बेहद एलिगेंट और क्लासिक लुक में नजर आईं। उनका यह आउटफिट सिल्क शिफॉन फैब्रिक से तैयार किया गया था, जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और खूबसूरत ड्रेपिंग डिजाइन दिया गया था। इससे पहले भी उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के रॉयल ब्लू गाउन में कान्स में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई थी।
also read: Drishyam 3 Box Office: मोहनलाल की फिल्म ने पहले दिन रचा…
लाखों में है गाउन की कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या राय के इस पिंक गाउन की कीमत करीब 3700 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 3.5 लाख रुपये के बराबर है। उनके स्टाइल को सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने तैयार किया था।
डायमंड ज्वेलरी और क्लासिक लुक ने खींचा ध्यान
ऐश्वर्या ने अपने लुक को डायमंड रिंग्स, झुमकों और क्लासिक हील्स के साथ पूरा किया। उनके खुले बालों और ग्रेसफुल पोज ने रेड कार्पेट पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आराध्या बच्चन का स्टाइलिश ट्विनिंग लुक
इस खास मौके पर आराध्या बच्चन भी अपनी मां ऐश्वर्या के साथ नजर आईं। उन्होंने रेड कलर का गाउन पहनकर ऐश्वर्या के साथ ट्यूनिंग की। दोनों ने साथ में रेड कार्पेट पर पोज देकर इवेंट को और भी खास बना दिया।
कान्स 2026 में बॉलीवुड का जलवा
कान्स 2026 में लगातार बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी देखने को मिल रही है, लेकिन ऐश्वर्या राय का यह लुक सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।