Sunday, September 20, 2026

AIMS मोहाली में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, संतेटा में ₹2.82 करोड़ के हॉस्टल और बाउंड्री वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत

by Neha
AIMS मोहाली में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, संतेटा में ₹2.82 करोड़ के हॉस्टल और बाउंड्री वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत

AIMS मोहाली ने सानेटा में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और ₹2.82 करोड़ के हॉस्टल प्रोजेक्ट की शुरुआत कर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया।

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मेडिकल शिक्षा को नई दिशा देने के उद्देश्य से डॉ. बी.आर. अंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIMS), मोहाली में सानेटा गांव में नए ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC) का उद्घाटन किया गया।

इस परियोजना का उद्घाटन पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मेडिकल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

also read: अमन अरोड़ा ने पिता की 26वीं पुण्यतिथि पर सुनाम में…

₹2.82 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत

इस अवसर पर संस्थान में ₹2.82 करोड़ की लागत से हॉस्टल निर्माण और बाउंड्री वॉल परियोजना की भी शुरुआत की गई। इन सुविधाओं से मेडिकल छात्रों को बेहतर आवास मिलेगा और संस्थान का ढांचा और मजबूत होगा।

ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण को मिलेगा बढ़ावा

अधिकारियों के अनुसार, सानेटा में स्थापित यह ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र मेडिकल छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे छात्रों को ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्वास्थ्य चुनौतियों को समझने और समाधान करने का अवसर मिलेगा। साथ ही आसपास के गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी बेहतर होगी।

स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की दिशा में कदम

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार और विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे प्रोजेक्ट राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और “स्वास्थ्य क्रांति” को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

कार्यक्रम में अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के अधिकारी, फैकल्टी सदस्य और स्थानीय प्रतिनिधि भी शामिल हुए। यह पहल पंजाब में चिकित्सा शिक्षा और ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

You may also like

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’