ACB ने क्लासरूम घोटाले से जुड़ी पूछताछ के बाद कहा है कि मनीष सिसोदिया के बयान दर्ज कर लिए गए ,और मामले की जांच अभी जारी है।

by editor
ACB ने क्लासरूम घोटाले से जुड़ी पूछताछ के बाद कहा है कि मनीष सिसोदिया के बयान दर्ज कर लिए गए ,और मामले की जांच अभी जारी है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता मनीष सिसोदिया से शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने क्लासरूम निर्माण घोटाले को लेकर पूछताछ की। यह पूछताछ सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर 2:30 बजे तक चली। अधिकारियों के अनुसार, यह पूछताछ एक स्वतंत्र पंच गवाह की मौजूदगी में की गई, और सिसोदिया के बयान औपचारिक रूप से दर्ज किए गए। फिलहाल मामले की जांच प्रक्रिया जारी है।

सिसोदिया ने ACB के सामने पेश होने से पहले मीडिया से बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है और इसे बीजेपी की “नीच राजनीति” का हिस्सा बताया। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं—बेहतर स्कूल बने हैं और बच्चों की पढ़ाई में व्यापक बदलाव आया है—जिसे देशभर में सराहा गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी पिछले 10 वर्षों से उनके और उनके सहयोगियों के खिलाफ एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ कुछ भी ठोस साबित नहीं कर पाई। उन्होंने दर्ज एफआईआर को भी झूठा और मनगढ़ंत बताया।

मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पार्टी का पूरा ध्यान सिर्फ झूठी एफआईआर दर्ज कराने पर है और वह इसे एक खेल की तरह अंजाम दे रही है। उन्होंने बीजेपी सांसद मनोज तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि तिवारी ने उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में उन्होंने मानहानि का केस किया है और अब तिवारी जमानत पर हैं और पेशी से बच रहे हैं।

सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी केवल फर्जी केस बनाकर जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटका रही है, लेकिन इन मामलों से कुछ हासिल नहीं होगा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष रेखा गुप्ता के बयान पर पलटवार करते हुए, सिसोदिया ने कहा कि खुद बीजेपी कार्यकर्ताओं को यह भी नहीं पता कि उनकी सरकार राजधानी में क्या काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोग बिजली कटौती, टूटी सड़कों और बारिश के समय जलभराव से जूझ रहे हैं, लेकिन बीजेपी का सारा ध्यान केजरीवाल पर हमले और फर्जी एफआईआर कराने पर है।

You may also like

वैलेंटाइन पर किसका हाथ थामे दिखीं अवनीत कौर? डिलीट पोस्ट ने खोला राज! Hania Aamir अपने एक्स Asim Azhar के साथ डांस करती आईं नजर, सोशल मीडिया पर शादी की अफवाहें तेज प्यार के लिए परिवार के खिलाफ: निक्की ने खोला दिल रत्ना पाठक ने खोली यंग एक्ट्रेसेस की पोल, “क्यूट बनकर एंटरटेन करने की कोशिश…” “चुप हो जाओ!” बॉडीशेम करने वालों पर भड़कीं धुरंधर एक्ट्रेस आयशा खान