Saturday, April 18, 2026

AAP ने श्रवण जोशी की गिरफ्तारी को बताया षड़यंत्र, धर्मेश भंडेरी ने भाजपा को कड़ा जवाब दिया

by Neha
AAP ने श्रवण जोशी की गिरफ्तारी को बताया षड़यंत्र, धर्मेश भंडेरी ने भाजपा को कड़ा जवाब दिया

सूरत में AAP नेता श्रवण जोशी की गिरफ्तारी पर धर्मेश भंडेरी ने भाजपा और पुलिस पर षड़यंत्र का आरोप लगाया, AAP उनके साथ खड़ी है।

आम आदमी पार्टी सूरत शहर युवा महामंत्री श्रवण जोशी को भाजपा ने झूठे मामले में गिरफ्तार करवाया है। भाजपा के गलत धंधों को उजागर करने वाले श्रवण जोशी पर झूठी FIR दर्ज की गई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी सूरत शहर अध्यक्ष धर्मेश भंडेरी ने कहा कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री श्रवण जोशी को एस.ओ.जी. पुलिस और लिंबायत पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार किया है। श्रवण जोशी आम आदमी पार्टी के युवा मोर्चा के महामंत्री हैं और लिंबायत क्षेत्र में जनसमस्याओं के लिए आक्रामक रूप से लड़ते रहे हैं। वे भाजपा के कथित दबंग नेताओं के खिलाफ भी संघर्ष करते रहे हैं। 2 दिन पहले लिंबायत के गोडादरा विस्तार में आसपास दादा के मंदिर के पास खुले में मांस, मटन गौमांस बिक रहा था। उनके विरोध में सोसायटी के साथ खड़े रह गए और आक्रमकता के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। इन सब से भाजपा की बौखलाहट सामने आ गई थी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ़ लिंबायत विस्तार में लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा था।

also read: गुजरात: 1500 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट के विरोध में FIR के…

AAP नेता धर्मेश भंडेरी ने आगे कहा कि इसलिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के साथ मिल के आम आदमी पार्टी के नेता को फंसाने का षड्यंत्र बना रहे थे और इसी षड़यंत्र के भागरूप कल उनको गलत तरीके से अरेस्ट किया गया। एसओजी पुलिस उठा के ले गयी। उनको मार मार के सब कुछ कबूल करवाने की कोशिश की गई। आम आदमी पार्टी इन सारे षड्यंत्र के खिलाफ़ श्रवण जोशी के साथ खड़ी है। यदि उन्होंने कुछ गलत किया होगा तो उन्हें सजा मिलेगी, लेकिन भाजपा और पुलिस के इशारे पर हमारे कार्यकर्ता को झूठे तरीके से परेशान करने और दबाने की कोशिश की गई तो आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ी रहेगी। आम आदमी पार्टी भाजपा नेताओं की तानाशाही, पुलिस की दादागिरी और गुंडागर्दी से डरने वाली नहीं है। आम आदमी पार्टी एकजुट होकर श्रवण जोशी के साथ है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा