ओढव में गटर मिक्स पानी के खिलाफ AAP का ढोल-नगाड़ों के साथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर जोरदार प्रदर्शन

ओढव में गटर मिक्स पानी के खिलाफ AAP का ढोल-नगाड़ों के साथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर जोरदार प्रदर्शन

अहमदाबाद के ओढव की मुकेशनगर सोसाइटी में गटर मिक्स पानी के खिलाफ AAP का म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन पर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदर्शन, डॉ. करन बारोट और जैमिन देसाई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

अहमदाबाद में ओढव क्षेत्र की मुकेशनगर सोसाइटी में पीने के पानी में गटर का पानी मिक्स होने के मामले में आम आदमी पार्टी के युवा नेता और प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट तथा AAP नेता जैमिन देसाई के नेतृत्व में स्थानीय लोगों के साथ म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की ऑफिस पर विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। AAP नेता डॉ. करन बारोट और जैमिन देसाई सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाकर तथा कॉर्पोरेशन की ऑफिस में मजबूती से अपनी बात रखने के लिए पहुंचे थे। जब सभी लोग कॉर्पोरेशन के गेट के सामने पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से रोका गया। इस दौरान AAP नेता डॉ. करन बारोट ने कहा कि कॉर्पोरेशन में भाजपा की सरकार है, राज्य में भाजपा की सरकार है, केंद्र में भी भाजपा की सरकार है और इस तरह की ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार चल रही है, फिर भी अहमदाबाद जैसे महानगर में भाजपा सरकार लोगों को गटर का मिक्स हुआ गंदा पानी पिला रही है। लोग जब सिर्फ अपनी बात रखने जाना चाहते हैं तो कॉर्पोरेशन द्वारा उन्हें रोका जाता है और अपनी बात रखने भी नहीं दिया जाता। क्या हम पाकिस्तानी लोग हैं? हम गुजरात के लोग हैं और अपनी बात रखने का हमें अधिकार है।

also read: AAP गुजरात प्रभारी गोपाल राय ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर…

इसके बाद काफी संघर्ष के बाद सभी लोग AAP प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. करन बारोट तथा AAP नेता जैमिन देसाई के नेतृत्व में ऑफिस में अपनी बात रखने पहुंचे। म्युनिसिपल अधिकारी को ज्ञापन देकर आम आदमी पार्टी के युवा नेता डॉ. करन बारोट ने कहा कि छह महीने से लेकर एक साल से ओढव की सोसाइटी में लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। पीने के पानी में गटर का पानी मिक्स होने से जो गंदा पानी लोगों के घर पहुंच रहा है, वह पानी म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को भी पीना चाहिए, तब उन्हें एहसास होगा कि लोग कैसा पानी पीने को मजबूर हैं। और जब कॉर्पोरेशन के अधिकारी ने कहा कि “कल पानी का टैंकर भेजा जाएगा”, तो एक सीधा सवाल उठता है कि क्या कॉर्पोरेशन यह चाहता है कि आज दोपहर से लेकर कल सुबह तक लोग गंदा पानी ही पिएं? लोगों ने कई बार इस मुद्दे पर आवेदन भी दिए हैं, फिर भी कॉर्पोरेशन ने किसी की बात नहीं सुनी—यह कितना उचित है? कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को जिस तरह बिसलेरी का साफ पानी बोतल में दिया जाता है, वैसा ही साफ पानी ओढव की सोसाइटी के लोगों को मिले—यही हमारी मांग है। लोगों ने भाजपा के नेताओं को भर-भरकर वोट दिए और अब वे प्रदेश अध्यक्ष भी बन गए हैं, लेकिन जनता आज भी गटर मिला हुआ गंदा पानी पीने को मजबूर है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश