गुजरात: आम आदमी पार्टी की ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ कांभालिया पहुंचेगी, किसानों की आवाज बुलंद होगी

गुजरात: आम आदमी पार्टी की ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ कांभालिया पहुंचेगी, किसानों की आवाज बुलंद होगी

गुजरात: आम आदमी पार्टी की ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ 26 फरवरी को कांभालिया पहुंचेगी। शाम 6 बजे भानखोकरी पटिया में सभा आयोजित, किसानों के मुद्दों और अधिकारों पर होगी चर्चा।

गुजरात के किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ शुरू की है। यह यात्रा किसानों के मुद्दों को उजागर करने और उनके समाधान की दिशा में जन जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बन रही है।

also read: आम आदमी पार्टी ने सोमनाथ से शुरू की ‘परिवर्तन लाओ, किसान…

कांभालिया में होगी सभा

AAP की यह यात्रा 26 फरवरी को कांभालिया पहुंचेगी। शाम 6:00 बजे भानखोकरी पटिया के पास एक बड़ा किसान सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा में किसानों के हितों, उनके अधिकारों और समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

AAP का आमंत्रण

AAP प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरथिया ने कांभालिया की जनता से अपील की है कि वे इस यात्रा में शामिल होकर किसानों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए अपने समर्थन का इजहार करें। इस पहल के माध्यम से पार्टी किसानों की आवाज को मजबूत करने और उनके मुद्दों को राज्य और केंद्र की नीतियों तक पहुँचाने का प्रयास कर रही है।

Related posts

गुजरात: आम आदमी पार्टी ने अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए मैनिफेस्टो जारी किया

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश