Saturday, July 25, 2026

नगर निकाय चुनावों को लेकर AAP की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

by Neha
नगर निकाय चुनावों को लेकर AAP की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

हरदीप सिंह मुंडियां की अध्यक्षता में AAP की बैठक हुई। नगर निकाय चुनावों की रणनीति पर चर्चा की गई और हालिया चुनावों में पार्टी की जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया गया।

आगामी नगर परिषद चुनावों को लेकर आज शाम एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के साथ वरिष्ठ नेता और चेयरमैन शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के नेतृत्व में की गई, जबकि कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने आगामी चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति और जमीनी स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की।

also read: कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर इजाफा, हरपाल सिंह चीमा ने महंगाई को लेकर उठाए सवाल

हालिया चुनाव परिणामों से कार्यकर्ताओं में जोश

बैठक में हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर परिषद और पंचायत चुनावों के परिणामों पर भी चर्चा की गई। नेताओं ने बताया कि 1977 वार्डों में से 958 वार्डों में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। नेताओं ने कहा कि यह सफलता जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिससे पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में आगामी चुनावों के लिए संगठन को और मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय करने, जनता से संपर्क बढ़ाने और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने विश्वास जताया कि मजबूत संगठन और जनता के सहयोग से पार्टी आने वाले चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच