अरविंद केजरीवाल जी का प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और विधायक चैतर वसावा सहित कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालजी आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। आज दिनांक 24 मई को वडोदरा एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी और विधायक चैतर वसावा सहित प्रदेश के पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवालजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवालजी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि, कुछ दिन पहले NEET का पेपर लीक हुआ था, जिसके कारण देश के 22 लाख विद्यार्थी प्रभावित हुए थे। इस पेपर लीक के कारण बड़ी संख्या में बच्चे दुखी हुए थे और डिप्रेशन का शिकार बने थे। उन बच्चों को थोड़ी बहुत सहायता मिले इसके लिए पंजाब की AAP सरकार ने ऐलान किया है कि जिस दिन NEET का पेपर होगा उस दिन परीक्षार्थियों का बस किराया माफ किया जाएगा। घर से सेंटर जाने तक और सेंटर से वापस घर आने तक का किराया माफ किया जाएगा। बहुत सारे विद्यार्थी जो बहुत गरीब हैं, उनकी यह मांग थी। मैं गुजरात सरकार से भी अपील करता हूं कि NEET के विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की सहायता करे और गुजरात के विद्यार्थियों के लिए फ्री बसों की व्यवस्था की जाए।
also read: AAP प्रवीण राम: नर्मदा जिले में AAP की जिला पंचायत बनने…
आगे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवालजी ने कहा कि फिलहाल मैं सोशल मीडिया के माध्यम से देख रहा हूं कि पूरे देश में और खासकर गुजरात के किसानों को भी डीजल लेने में बहुत समस्या हो रही है और पेट्रोल पंप पर बड़ी बड़ी लाइनें लग रही हैं, ट्रैक्टरों की लाइनें लगी हैं। अगर किसानों को डीजल नहीं मिलेगा तो वे खेती कैसे करेंगे? पेट्रोल और डीजल के दाम भी बहुत बढ़ गए हैं। दूसरी तरफ रूस और ईरान भारत देश को सस्ते में तेल और गैस देने के लिए तैयार हैं लेकिन भारत सरकार वह तेल और गैस लेने के लिए तैयार नहीं है। तो मेरी भारत सरकार से विनती है कि रूस और ईरान से सस्ते में तेल और गैस खरीदा जाए ताकि देश के लोगों को तेल और गैस की कमी और महंगे तेल और गैस से राहत मिल सके।