Saturday, April 18, 2026

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान 21-22 फरवरी को गुजरात दौरे पर, अहमदाबाद मीडिया ब्रीफिंग और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल

by ekta
AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान 21-22 फरवरी को गुजरात दौरे पर, अहमदाबाद मीडिया ब्रीफिंग और सामूहिक विवाह में होंगे शामिल

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 21-22 फरवरी को गुजरात दौरे पर। अहमदाबाद में मीडिया ब्रीफिंग, प्रदेश नेतृत्व बैठक, भावनगर सामूहिक विवाह और मुरलीधर मंदिर प्रतिष्ठा में करेंगे शामिल।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब कल से गुजरात दौरे पर आ रहे हैं। इस संबंध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री मनोज सोरठिया ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेता अरविंद केजरीवाल जी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब कल 21 फरवरी को अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने स्थानीय स्वराज चुनाव के लिए चुनाव समिति की घोषणा कर दी है और मजबूती के साथ चुनाव की ओर आगे बढ़ रही है।

कल अरविंद केजरीवाल जी अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान साहब आम आदमी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ संगठन संबंधी महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

also read: चैतर वसावा: “भणशे गुजरात” के दावे पर सवाल: नर्मदा में 549…

आगे AAP नेता मनोज सोरठिया ने बताया कि इसके बाद रविवार 22 फरवरी को भावनगर में आम आदमी पार्टी के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी राजुभाई सोलंकी के नेतृत्व में आयोजित हो रहे मांधाता ग्रुप के सामूहिक विवाह समारोह में अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान साहब उपस्थित रहेंगे। इसके बाद वल्लभीपुर तालुका के पछे गांव में मुरलीधर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भी अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान साहब शामिल होंगे और दर्शन करेंगे। साथ ही अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान साहब प्रसिद्ध वक्ता रमेशभाई ओझा की कथा का भी श्रवण करेंगे।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा