Punjab में लगातार बढ़ रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी दलों के कई बड़े नेता आप में शामिल

Punjab में लगातार बढ़ रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी दलों के कई बड़े नेता आप में शामिल

Punjab CM Bhagwant Mann ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया

Punjab  में आम आदमी पार्टी (आप) का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेता हर रोज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को कई जिलों में विपक्षी दलों के कई बड़े नेता अपनी पार्टी छोड़कर आप में शामिल हुए, जिससे आम आदमी पार्टी को लोकसभा चुनाव में बढ़त मिली है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल किया और उनका स्वागत किया।

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस महिला विंग की जिला अध्यक्ष मनीषा कपूर और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनवर हुसैन और प्रवक्ता असरार तरीन आप में शामिल हो गए। इनके शामिल होने से लुधियाना लोकसभा में आप और मजबूत हो गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह और विधायक मदन लाल बग्गा भी मौजूद रहे।

लुधियाना में उपरोक्त नेताओं के अलावा कांग्रेस पार्षद सोहन सिंह गोगा और ऑटो यूनियन के अध्यक्ष सतीश कुमार मामा तथा व्यापार मंडल के कई पदाधिकारी भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इन्हें शामिल करवाने में आप विधायक कुलवंत सिद्धू की अहम भूमिका रही।

आम आदमी पार्टी ने आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र में भी अकाली दल को बड़ा झटका दिया है। ब्रिगेडियर राजकुमार अकाली दल छोड़कर अपनी पुरानी पार्टी आम आदमी पार्टी में वापस आ गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में ब्रिगेडियर राजकुमार ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर बलाचौर से चुनाव लड़ा था। इस मौके पर बलाचौर विधायक संतोष कटारिया भी मौजूद रहीं।

फरीदकोट लोकसभा में भी आम आदमी पार्टी को मजबूती मिली है। मोगा के कई समाजसेवी और नेता आप में शामिल हुए। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में अख्तियार सिंह और डॉ. रविंदर सिंह धालीवाल शामिल हैं। मुख्यमंत्री भगवंत ने मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा की मौजूदगी में इन नेताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। वहीं फरीदकोट के बाघापुराना हलके से जिला परिषद सदस्य तरसेम सिंह संगम अपने साथियों के साथ विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

अपने बयान में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है। पंजाब के लोग खुद हमारे काम की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आप सरकार ने दो साल में जितना काम किया है, उतना पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पंजाब के हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और पंजाब को फिर से खुशहाल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस बार आम आदमी पार्टी को जिताने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम सभी सीटें 13-0 से जीतेंगे।

Related posts

किसानों के मुद्दे पर सियासत तेज, डॉ. बलजीत कौर ने अकाली नेतृत्व पर उठाए सवाल

AAP विधायक चैतर वसावा की मौजूदगी में खंभात में बड़ी रैली, दिखा चुनावी जोश

कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल, प्रवीण राम ने गुजरात सरकार पर लगाए गंभीर आरोप