IPL में होने वाला है बड़ा बदलाव! क्रिकेट प्रेमियों के लिए BCCI करने जा रही है अहम घोषणा।

IPL में होने वाला है बड़ा बदलाव! क्रिकेट प्रेमियों के लिए BCCI करने जा रही है अहम घोषणा।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन के दौरान एक बड़ी अपडेट सामने आई है। BCCI लीग में जल्द ही अहम बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा। इस बात की पुष्टि खुद आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने की है।

इंडियन प्रीमियर लीग इस समय दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुकी है, जहां दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा दिखाते हैं। फिलहाल लीग का 18वां सीजन जारी है और अब तक 46 मुकाबले पूरे हो चुके हैं। इसी दौरान आईपीएल से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। लीग के चेयरमैन अरुण धूमल ने संकेत दिया है कि आईपीएल को और ऊंचाइयों तक ले जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। BCCI क्रिकेट प्रशंसकों के लिए जल्द ही एक बड़ा बदलाव करने वाली है, जिससे दर्शकों का रोमांच दोगुना हो जाएगा।

आईपीएल फैंस के लिए बीसीसीआई लेने जा रही है बड़ा कदम

BCCI 2028 से आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाने की योजना बना रही है। वर्तमान में आईपीएल में कुल 74 मैच खेले जाते हैं, जिसमें फाइनल शामिल है, लेकिन 2028 से फैंस को एक सीजन में 94 मैच देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, इस बदलाव के साथ नई फ्रेंचाइजी जोड़ने का कोई इरादा नहीं है। पहले आईपीएल 2025 में 84 मैच करवाने का विचार था, लेकिन टूर्नामेंट के शेड्यूलिंग में समस्याएं और अधिक डबल-हेडर के कारण इसे लागू नहीं किया गया।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का बयान

आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा कि BCCI 2028 में शुरू होने वाले अगले मीडिया-राइट्स चक्र से पहले 94 मैचों के फॉर्मेट पर विस्तार के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है। “हम आईसीसी से इस पर चर्चा कर रहे हैं और BCCI में भी इस बारे में विचार-विमर्श कर रहे हैं। टी20 क्रिकेट, फ्रैंचाइजी क्रिकेट और द्विपक्षीय आयोजनों को लेकर फैंस की रुचियों के बदलाव को देखते हुए हमें इस पर गहराई से विचार करना होगा, ताकि हम खेल के हितधारकों के लिए अधिकतम मूल्य सुनिश्चित कर सकें।”

अरुण धूमल ने आगे कहा, “हम आदर्श रूप में एक बड़ी विंडो चाहते हैं, ताकि हर टीम को अन्य सभी टीमों के खिलाफ घरेलू और बाहरी मैच खेलने का अवसर मिले, और इसके लिए 94 मैचों की आवश्यकता होगी।” इसके साथ ही टीमों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, “वर्तमान में दस टीमों की संख्या ठीक है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टूर्नामेंट में फैंस की रुचि बनी रहे और हम जो क्रिकेट खेल रहे हैं, उसकी गुणवत्ता उत्कृष्ट हो।”

Related posts

पंजाब किंग्स की शानदार जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया; डिकॉक का शतक गया बेकार

IPL 2026 Orange Cap Update: विराट कोहली ने ली बढ़त, RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार भी रेस में; पर्पल कैप की स्थिति जानें

RCB vs LSG IPL 2026: बेंगलुरु और लखनऊ के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानें कौन मार सकता है बाजी