Saturday, April 18, 2026

Shimron Hetmyer ने IPL 2024 का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया, खुद को भी विश्वास नहीं हुआ

by editor
Shimron Hetmyer ने IPL 2024 का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया, खुद को भी विश्वास नहीं हुआ

Shimron Hetmyer second longest six of IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के शिमरन हेटमायर ने टी नटराजन की गेंद पर 106 मीटर लंबा छक्का लगाया। दिनेश कार्तिक ने इस सीजन में 108 मीटर लंबा छक्का लगाया है।

Shimron Hetmyer second longest six of IPL 2024: गुरुवार 2 मई की रात, राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरन हेटमायर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सीजन का दूसरा सबसे लंबा छक्का लगाया। यह सिक्स पारी के 18वें ओवर में हेटमायर ने टी नटराजन की गेंद पर लगाया। 106 मीटर लंबा उनका सिक्स था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिनेश कार्तिक अभी तक आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड नहीं लगा पाया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कार्तिक ने भी टी नटराजन की गेंद पर 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था।

आईपीएल 2024 में अभी तक चार बल्लेबाज लगा चुके हैं 106 मीटर लंबा छक्का

सीजन-17 में चार बल्लेबाजों ने 106 मीटर का छक्का लगाया है। इस लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के शिमरन हेटमायर, सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन, कोलकाता नाइट राइडर्स के वेंकटेश अय्यर और लखनऊ सुपर जाएंट्स के निकोलस पूरन हैं। इस लिस्ट में ईशान किशन भी शामिल हैं, जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 103 मीटर का छक्का लगाया था।

एलबी मोर्कल के नाम है आईपीएल के इतिहास का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला एलबी मोर्कल ने आईपीएल इतिहास में सबसे लंबी छक्का लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। पहले सीजन में, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर 125 मीटर लंबा छक्का जड़ा।

करीबी मैच में 1 रन से हारा राजस्थान 

इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 202 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन आरआर की टीम 20 ओवर में 200 रन बना पाई। जब राजस्थान को जीत के लिए 27 रनों की दरकार थी, एसआरएच ने अंतिम तीन ओवरों में मैच पलट दिया। टी नटराजन ने 18वें ओवर से 7 रन दिए और हेटमायर को विकेट चटकाया। अगले ओवर में पैट कमिंस ने भी इतने ही रन खर्च कर ध्रुव जुरेल को पवेलियन की राह दिखाई।अंतिम ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने अपना पूरा अनुभव झोंकते हुए टीम को 1 रन से जीत दिलाई।

 

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा