Tuesday, September 22, 2026

GMP मूल्य 140 रुपये पर पहुंचा, आईपीओ को 103 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 23 सितंबर को कंपनी होगी लिस्ट 

by editor
GMP मूल्य 140 रुपये पर पहुंचा, आईपीओ को 103 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, 23 सितंबर को कंपनी होगी लिस्ट 

अपने आईपीओ के तहत एसएस रिटेल इंडिया लिमिटेड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 403-424 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया था।

निवेशकों ने एसएस रिटेल (एक मोबाइल फोन रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी) के आईपीओ को बहुत पसंद किया है। 16 सितंबर को इस आईपीओ का उद्घाटन हुआ और 18 सितंबर को बंद हो गया। एनएसई से प्राप्त डेटा के अनुसार,  एसएस रिटेल के आईपीओ को 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में 87,93,884 शेयरों की पेशकश की गई, लेकिन 90,83,98,995 शेयरों की बोलियां मिलीं।

कंपनी ने 403-424 रुपये का शेयर मूल्य निर्धारित किया था।

एसएस रिटेल के आईपीओ ने रिटेल कैटेगरी में 36.36 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त किया। जबकि इस आईपीओ को QIB कैटेगरी में 203.61 गुना और NII कैटेगरी में 143.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। अपने आईपीओ के तहत एसएस रिटेल इंडिया लिमिटेड ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 403-424 रुपये का प्राइस बैंड निर्धारित किया था। आईपीओ को 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिलने के बावजूद, निवेशकों को शेयर 424 रुपये पर मिल गया है। कंपनी के कर्मचारियों को हर शेयर पर २५ रुपये का बोनस मिलता है।

also read: 7 अक्टूबर से 25 नवंबर: दीपावली-छठ की भीड़ में…

140 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी बेचेंगे कंपनी के प्रोमोटर्स

रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 35 शेयर (कम से कम 14,840 रुपये) मिलेंगे। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,92,920 रुपये का निवेश करना होगा और 455 शेयर मिलेंगे। 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 85,08,298 फ्रेश शेयर, मूल्य 360 करोड़ रुपये का होगा। जबकि कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी से 33,01,884 शेयर, मूल्य 140 करोड़ रुपये के, ओएफएस के माध्यम से जारी किए जाएंगे।

23 सितंबर को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी

आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को शेयरों का भुगतान किया गया। 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में भी शेयर क्रेडिट मिल गया है। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, वे 22 सितंबर को रिफंड भी पाएंगे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 23 सितंबर को BSE और NSE पर सूचीबद्ध होगा।

GMP कीमत 140 रुपये पर पहुंची

Investorgain.com, जो आईपीओ के जीएमपी मूल्यों को ट्रैक करता है, ने बताया कि 22 सितंबर को एसएस रिटेल के शेयर 140 रुपये (33.02 प्रतिशत) के ग्रे मार्केट प्रीमियम मूल्य पर ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि कंपनी के शेयर 19 और 20 सितंबर को ग्रे मार्केट में 147 रुपये के जीएमपी प्राइस पर ट्रेड कर रहे थे। लिस्टिंग के दौरान इसमें गिरावट भी हो सकती है।

You may also like

लव गिल को गले लगाने पर आसिफ खान की पत्नी का रिएक्शन, बोलीं- ‘बस, बहुत हुआ’ ‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें