Monday, September 21, 2026

नई दिल्ली से एक खास ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा से दानापुर तक चलेगी। पूरा रूट और टाइम टेबल चेक करें

by editor
नई दिल्ली से एक खास ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा से दानापुर तक चलेगी। पूरा रूट और टाइम टेबल चेक करें

ये विशेष ट्रेन नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेंगे और गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा के रास्ते से  चलाई जाएगी।

भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई खास ट्रेनें चला रहा है। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए नई दिल्ली और दानापुर के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन कानपुर, प्रयागराज, बक्सर और आरा के माध्यम से चलेगी।

also read: दिल्ली उच्च न्यायालय को 7 नए जज मिले, जिससे जजों की कुल…

स्पेशल ट्रेन में दस थर्ड एसी और चार स्लीपर कोच लगाए जाएंगे

उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये खास ट्रेन नई दिल्ली और दानापुर के बीच गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा से चलेंगे। विशेष ट्रेन में 19 डिब्बे होंगे, जिसमें थर्ड क्लास एसी के 10, स्लीपर क्लास के 4, जनरल क्लास के 3 और एलआर क्लास का 1 डिब्बा होगा।

ट्रेन टाइम टेबल क्या होगा ?

2 अक्टूबर से 20 नवंबर तक, नई दिल्ली से दानापुर तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04090 प्रत्येक शुक्रवार को रात 23.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 15.00 बजे दानापुर पहुंच जाएगी। वापसी में, 3 अक्टूबर से 21 नवंबर तक, दानापुर से नई दिल्ली तक चलने वाली ट्रेन नंबर 04089 प्रत्येक शनिवार को शाम 16.40 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 09.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या- 04090 से नई दिल्ली से दानापुर स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

                                        स्टेशन                                                                                         आगमन                                           प्रस्थान

नई दिल्ली23:30
दिल्ली जंक्शन23:5500:05
गाजियाबाद जंक्शन00:4800:50
चिपियाना बुजुर्गपास01:00
अलीगढ़ जंक्शन01:4501:47
टूंडला जंक्शन02:5002:52
गोविंदपुरी06:2506:30
प्रयागराज जंक्शन08:5509:05
न्यू वेस्ट केबिनपास11:00
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन11:1011:20
बक्सर12:3012:32
आरा13:2013:22
दानापुर15:00

गाड़ी संख्या- 04089, दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का पूरा टाइम टेबल

                                    स्टेशन                                                                                                    आगमन                                           प्रस्थान

दानापुर16:40
आरा17:0817:10
बक्सर17:5017:52
पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन21:0021:10
न्यू वेस्ट केबिनपास21:25
प्रयागराज जंक्शन00:0500:15
गोविंदपुरी02:5002:55
टूंडला जंक्शन05:0805:10
अलीगढ़ जंक्शन06:3006:32
चिपियाना बुजुर्गपास08:10
गाजियाबाद जंक्शन08:1508:17
दिल्ली जंक्शन09:0009:10
नई दिल्ली09:45

नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल ट्रेन किन-किन रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी?

2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक ये ट्रेन नई दिल्ली से दानापुर के बीच चलेंगे। सप्ताह में एक बार ये विशेष ट्रेन चलेंगे। ये विशेष ट्रेन दोनों ओर से कुल 8 से 8 ट्रिप करेंगे। उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि ये खास ट्रेन दोनों दिशाओं में दिल्ली जंक्शन (पुरानी दिल्ली), गाजियाबाद, चिपियाना बुजुर्ग, अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी (कानपुर), प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा पर रुकेंगे।

You may also like

‘म्यूट बटन’ वाली बात पर भड़कीं रीति, काजी तौकीर से जमकर हुआ पंगा ‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’