Tuesday, August 4, 2026

अरविंद केजरीवाल: जंतर-मंतर पर वीडियो बनाने वाली बच्चियों को पुलिस के दम पर डराना बंद करें पीएम

by Neha
अरविंद केजरीवाल: जंतर-मंतर पर वीडियो बनाने वाली बच्चियों को पुलिस के दम पर डराना बंद करें पीएम

प्रधानमंत्री ने देश में सबको डरा रखा था, लेकिन सीजेपी के आंदोलन ने लोगों के मन से डर को निकाल दिया – अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर मंतर पर हुए सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल रही एक नाबालिग बच्ची से माफी मंगवाने का वीडियो जारी कराने पर प्रधानमंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जंतर- मंतर पर वीडियो बनाने वाली बच्चियों को पुलिस के दम पर डराना बंद करें। एक तरफ प्रधानमंत्री बच्चों को माफ करने की बात कहते हैं और दूसरी तरफ 15 साल की बच्ची से माफी मंगवा रहे हैं। यह प्रधानमंत्री को शोभा नहीं दे रहा है। आज कई सारी बच्चियां मोदी जी के खिलाफ वीडियो डाल रही हैं। मोदी जी किस-किस को डराएंगे और झुकाएंगे

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस तरह से वह बेचारी हाथ जोड़कर, आंखें नीची करके पूरे देश के सामने बोल रही है, उससे जाहिर तौर पर लगता है कि उसे बुरी तरह से डराया गया है। एक तरफ तो प्रधानमंत्री जी आकर कहते हैं कि बच्चों मैंने आपको माफ कर दिया और दूसरी तरफ वे अपनी पूरी ताकत लगाकर 15 साल की एक छोटी सी बच्ची को झुका देते हैं, उससे माफी मंगवाते हैं और पूरे देश के सामने उसका वीडियो जारी कराते हैं। क्या यह एक प्रधानमंत्री को शोभा देता है?

also read: गोपाल इटालिया: बिहार की बांकीपुर सीट पर भाजपा के…

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सीजेपी के आंदोलन का सबसे बड़ा योगदान यह रहा कि जो प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश में सबको डरा रखा था, वह डर लोगों के मन से निकल गया। पहले कोई कुछ बोलता था तो उसके पीछे ट्रोल छोड़ देते थे, गंदी-गंदी गालियां और धमकियां देते थे, एफआईआर कर देते थे और गिरफ्तार करा लेते थे। इस आंदोलन के बाद लोगों ने खुलकर मोदी जी के खिलाफ बोला। अब मोदी जी वापस वह डर कायम करना चाहते हैं, लेकिन अब लोग डरने वाले नहीं हैं। मोदी जी ने एक रुचिका सिंह को झुकाया तो 10 रुचिका पैदा हो गईं। आज इतनी बच्चियां मोदी जी के खिलाफ वीडियो डाल रही हैं, मोदी जी किस-किस को जेल डालेंगे, किस-किस पर एफआईआर करेंगे और किस-किस को धमकाकर झुकाएंगे?

प्रधानमंत्री बताएं, क्या भगवान राम मंदिर से चढ़ावा चोरी होने पर उनकी भावनाएं आहत नहीं हुई?- केजरीवाल

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हमले की कोशिश को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि जब चंदा चोरी हो गई, भगवान राम के मंदिर में इतना बड़ा घोटाला हो गया, रामचंद्र जी की पादुका, मुकुट और सारी चीजें चोरी हो गईं, तब क्या उनकी भावनाएं आहत नहीं हुईं? चोर खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन वे उन चोरों को पकड़कर जेल में नहीं डालेंगे। इसी तरह से नितिन नबीन जी के कार्यक्रम में भगवान हनुमान जी को उनकी गाड़ी के सामने नचाया जा रहा है, क्या वह भावना आहत करने वाली बात नहीं है? ये कोई हिंदूवादी लोग थोड़ी हैं, भाजपा केवल हिंदुओं के नाम पर वोट बटोरने और राजनीति करने वाली पार्टी है।

You may also like

आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल देवोलीना पर टूटा दुखों का पहाड़, बाढ़ में डूबा नानी-मौसी का घर – ‘मैं हेल्पलेस हूं’ कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’? जानें एक्ट्रेस का खुलासा ‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’ घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच