Friday, July 31, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सीमा कलीरामना के ब्रॉन्ज से भारत के खाते में आए 2 मेडल

by Neha
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: लवप्रीत सिंह ने जीता सिल्वर, सीमा कलीरामना के ब्रॉन्ज से भारत के खाते में आए 2 मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन लवप्रीत सिंह ने सिल्वर और सीमा कलीरामना ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। जानें भारत की मेडल टैली और रैंकिंग।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: ग्लासगो में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। भारत के लिए पहला मेडल वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह ने जीता, जबकि दूसरा पदक महिला शॉट पुट में सीमा कलीरामना ने हासिल किया।

हालांकि, दो पदक जीतने के बावजूद मेडल टैली में भारत की रैंकिंग में गिरावट देखने को मिली और दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत 10वें स्थान पर पहुंच गया।

लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आठवें दिन भारत को पहला पदक वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने दिलाया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 388 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

लवप्रीत सिंह ने स्नैच राउंड में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम वजन उठाया। उनके इस प्रदर्शन ने भारत के पदकों की संख्या में बढ़ोतरी की।

सीमा कलीरामना ने शॉट पुट में जीता ब्रॉन्ज

दिन का दूसरा पदक भारत को महिला शॉट पुट प्रतियोगिता में मिला। भारतीय एथलीट सीमा कलीरामना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

सीमा का सर्वश्रेष्ठ थ्रो 58.65 मीटर रहा, जिसके दम पर उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता।

also read: RCB ने रचा नया इतिहास, 300 मिलियन डॉलर ब्रांड वैल्यू वाली…

शॉट पुट में दो भारतीयों के बीच रही कांस्य पदक की लड़ाई

महिला शॉट पुट प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए दो भारतीय खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। सीमा कलीरामना और निधि रानी दोनों ही पदक की दौड़ में शामिल थीं।

अंतिम प्रयास में सीमा ने अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखी, जबकि निधि रानी 55.39 मीटर का थ्रो ही कर सकीं। निधि का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 57.10 मीटर रहा और वह चौथे स्थान पर रहीं।

मेडल टैली में 10वें स्थान पर पहुंचा भारत

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गुरुवार के मुकाबलों से पहले भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर था। लेकिन दिन खत्म होने के बाद भारत दो स्थान नीचे खिसककर 10वें नंबर पर पहुंच गया।

भारत के खाते में अब कुल 17 पदक हैं, जिसमें 3 गोल्ड, 10 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। मेडल टैली में रैंकिंग गोल्ड मेडल की संख्या के आधार पर तय की जाती है, इसलिए कम पदक होने के बावजूद कुछ देश भारत से ऊपर बने हुए हैं।

वेटलिफ्टिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने सबसे ज्यादा सफलता वेटलिफ्टिंग में हासिल की है। इस खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

भारतीय खिलाड़ियों से आने वाले मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है, ताकि भारत मेडल टैली में अपनी स्थिति मजबूत कर सके।

You may also like

कियारा आडवाणी ने क्यों चुनी सबसे बोल्ड फिल्म ‘टॉक्सिक’? जानें एक्ट्रेस का खुलासा ‘मैंने कभी हाथ नहीं उठाया’ घरेलू हिंसा के आरोपों पर श्वेता तिवारी के एक्स पति ने तोड़ी चुप्पी जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच ‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप