Wednesday, July 29, 2026

बलतेज पन्नू: भगवंत मान सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास नहीं है कोई ठोस मुद्दा

by Neha
बलतेज पन्नू: भगवंत मान सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास नहीं है कोई ठोस मुद्दा

AAP नेता बलतेज पन्नू ने भगवंत मान सरकार की मुफ्त बिजली, रोजगार, स्वास्थ्य और महिला कल्याण योजनाओं को उपलब्धि बताते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के राज्य मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने मंगलवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष लगातार गलत जानकारी, अफवाहों और व्यक्तिगत आरोपों के जरिए सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता के सामने सरकार के विकास कार्य स्पष्ट हैं।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बलतेज पन्नू ने पंजाब सरकार की कई प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य में आम लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

मुफ्त बिजली और सिंचाई विस्तार को बताया बड़ी उपलब्धि

बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में करीब 90 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है। इसके अलावा राज्य में नहर सिंचाई व्यवस्था का भी विस्तार किया गया है, जिससे किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब के 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र में नहरों के माध्यम से सिंचाई सुविधा पहुंचाने का काम किया गया है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिली है।

also read: पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दी जानकारी; मांगों पर बनी सहमति

पारदर्शी भर्ती और रोजगार पर सरकार का जोर

AAP नेता ने कहा कि पंजाब सरकार ने पारदर्शी तरीके से 68,228 सरकारी भर्तियां पूरी की हैं। उन्होंने इसे युवाओं के लिए सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

महिला कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

पन्नू ने कहा कि सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनसे बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा मिली है।

इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी जिक्र कियाबलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार यूनियनों और विभागीय प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद के जरिए कर्मचारियों की और कहा कि पंजाब में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

कर्मचारियों के मुद्दों पर बातचीत से समाधान का दावा

बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को बातचीत के माध्यम से हल करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि सरकार यूनियनों और विभागीय प्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद के जरिए कर्मचारियों की चिंताओं को दूर करने का प्रयास करती है।

‘रंगला पंजाब’ के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा राज्य: पन्नू

AAP नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने काम और उपलब्धियों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से दोबारा समर्थन मांगेगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के विकास कार्यों और जनहित की योजनाओं के कारण जनता का भरोसा पार्टी के साथ बना रहेगा।

You may also like

जब भरोसेमंद रिश्ते ने दिया दर्द, शिवांगी जोशी ने बताया बचपन का सबसे दर्दनाक सच ‘पिता की मौत में की मदद’… मां-बहन ने तोड़ा रिश्ता, राम कपूर ने खोला 5 साल पुराना राज वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी