Friday, July 24, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा की 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी, जानें जेवलिन थ्रो इवेंट की तारीख

by Neha
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: नीरज चोपड़ा की 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी, जानें जेवलिन थ्रो इवेंट की तारीख

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा 8 साल बाद वापसी करेंगे। जानें उनका जेवलिन थ्रो मैच कब है, क्वालीफिकेशन और फाइनल की पूरी जानकारी।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है और भारतीय फैंस की नजरें देश के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा पर टिकी हुई हैं। इस बार नीरज करीब 8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं। भारत की ओर से 124 एथलीट इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें नीरज चोपड़ा और मीराबाई चानू जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक किया जा रहा है। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में भारत के लिए पदक की बड़ी उम्मीद माने जा रहे हैं।

30 जुलाई को क्वालीफिकेशन राउंड में उतरेंगे नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की शुरुआत 27 जुलाई से होगी, जो 2 अगस्त तक जारी रहेंगी।

नीरज चोपड़ा पुरुषों के जेवलिन थ्रो क्वालीफिकेशन राउंड में 30 जुलाई को मैदान में उतरेंगे। उनके साथ भारत के अन्य खिलाड़ी यशवीर सिंह और रोहित यादव भी इस स्पर्धा में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।

अगर नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाते हैं, तो वह 31 जुलाई को होने वाले फाइनल मुकाबले में भी नजर आ सकते हैं।

also read: Asian Games 2026 Cricket Schedule: भारत-पाकिस्तान मुकाबले…

2018 के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में लौट रहे हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने इससे पहले सिर्फ एक बार कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया था। साल 2018 गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। उस प्रतियोगिता के फाइनल में नीरज ने 86.47 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। हालांकि, चोट के कारण वह 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं ले सके थे। नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है, जिससे वह दुनिया के शीर्ष जेवलिन थ्रो खिलाड़ियों में शामिल हैं।

भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार रिकॉर्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत अब तक कुल 564 पदक जीत चुका है। इनमें 203 स्वर्ण, 190 रजत और 171 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने कुल 61 पदक अपने नाम किए थे, जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे। अब सभी की नजरें नीरज चोपड़ा के प्रदर्शन पर हैं, जो एक बार फिर भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच