Sunday, July 26, 2026

24 जुलाई को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के नेशन वाइड प्रोटेस्ट को AAP का समर्थन

by Neha
24 जुलाई को होने वाले कॉकरोच जनता पार्टी के नेशन वाइड प्रोटेस्ट को AAP का समर्थन

AAP के किसी भी बैनर या झंडे के बिना देश को और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए CJP के प्रोटेस्ट का समर्थन करें AAP नेता व कार्यकर्ता: AAP गोपाल राय

आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने एक वीडियो के माध्यम से दिल्ली में चल रहे छात्र युवा आंदोलन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, पूरे देश में कॉकरोच जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे छात्र युवा आंदोलन मैं शामिल नौजवानों पर भाजपा सरकार द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया जा रहा है। छात्रों पर हो रहे लाठीचार्ज और दमन को लेकर और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कल कॉकरोच जनता पार्टी ने पूरे देश में “नेशन वाइड प्रोटेस्ट” का आवाहन किया है।

also read: इसुदान गढ़वी: चैतर वसावा और उनके परिवार को भाजपा ने झूठे…

आगे आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी ने नेशन वाइड प्रोटेस्ट का आवाहन किया है, तो आम आदमी पार्टी इस प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए इसमें शामिल होगी। आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी लीडरों से निवेदन है कि आम आदमी पार्टी के किसी भी बैनर या झंडे को लिए बिना देश को बचाने के लिए और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट का समर्थन करें, छात्र युवाओं के नेतृत्व में इस आंदोलन में शामिल हो और जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हो जाता है इस लड़ाई में सहयोग करें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच