Tuesday, May 12, 2026

‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

by Neha
‘द रॉयल्स 2’ से बाहर हुईं भूमि पेडनेकर? पहले सीजन में हुई थी भारी ट्रोलिंग, मेकर्स ने बताई असली वजह

नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रॉयल्स 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार भूमि पेडनेकर दूसरे सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। जानें क्या है पूरी वजह और पहले सीजन में हुई ट्रोलिंग का सच।

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले सीजन में अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अब ‘द रॉयल्स 2’ का हिस्सा नहीं होंगी।

सूत्रों के अनुसार, मेकर्स इस बार कहानी को एक नए दिशा में ले जाना चाहते हैं, जहां शाही परिवार और उनके आपसी रिश्तों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा।

कहानी में होगा बड़ा बदलाव

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे सीजन में रोमांटिक एंगल को पीछे छोड़कर शाही परिवार की पृष्ठभूमि और उनकी जटिलताओं को गहराई से दिखाया जाएगा। शो में अब ईशान खट्टर, जीनत अमान और साक्षी तंवर जैसे किरदारों की कहानी को अधिक विस्तार दिया जाएगा। सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भूमि पेडनेकर के शो से बाहर होने के पीछे किसी तरह का विवाद नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से क्रिएटिव फैसला है।

also read: तृषा कृष्णन का भावुक वीडियो वायरल: विजय के कथित शपथ ग्रहण…

ट्रोलिंग के बाद लाइमलाइट से दूरी

पहले सीजन में भूमि पेडनेकर को उनके किरदार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था। उन्होंने एक स्टार्टअप फाउंडर का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।

लगातार आलोचनाओं और ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने भी स्वीकार किया था कि लंबे समय तक बिना ब्रेक काम करने का असर उनकी मानसिक और शारीरिक सेहत पर पड़ा।

नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रही हैं भूमि

रिपोर्ट्स के अनुसार, भूमि पेडनेकर अब नए और मजबूत किरदारों की ओर बढ़ रही हैं। वह जल्द ही प्राइम वीडियो की सीरीज ‘दलदल’ के दूसरे सीजन में एक पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आ सकती हैं।

एक्ट्रेस का कहना है कि उन्होंने अपने करियर में रुककर खुद को फिर से समझने और बेहतर दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी