Saturday, July 25, 2026

मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो वायरल, नए रिलेशनशिप की अटकलें तेज

by Neha
मलाइका अरोड़ा का मिस्ट्री मैन के साथ वीडियो वायरल, नए रिलेशनशिप की अटकलें तेज

मलाइका अरोड़ा का एक मिस्ट्री मैन के साथ वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो के बाद उनके नए रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके नए रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

भीड़ के बीच हाथ थामे दिखीं मलाइका

वायरल वीडियो में मलाइका अरोड़ा पैप्स और भीड़ के बीच से अपनी कार की ओर जाती दिखाई देती हैं। इस दौरान वह शॉर्ट जंपसूट और फ्लैट्स में नजर आ रही हैं। उनके साथ एक शख्स भी मौजूद था, जिसने उनका हाथ पकड़कर उन्हें भीड़ से बाहर निकाला और कार तक पहुंचाया।

उस शख्स ने व्हाइट टी-शर्ट और ब्राउन पैंट पहनी हुई थी। वीडियो में दोनों के बीच की नजदीकी देखकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में कोई नया व्यक्ति शामिल हुआ है।

सोशल मीडिया पर चर्चा तेज

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगातार कमेंट कर मलाइका के नए रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगा रहे हैं। कई लोगों ने पूछा कि क्या एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी में नया साथी ढूंढ लिया है, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

also read: ‘कुबूल है’ के 5 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे करण सिंह ग्रोवर…

मलाइका अरोड़ा की निजी जिंदगी

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ हमेशा से मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय रही है। उन्होंने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और दोनों का एक बेटा अरहान खान है। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका का नाम अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा और दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। इसके अलावा भी मलाइका का नाम समय-समय पर कई अन्य लोगों के साथ जोड़ा जाता रहा है, लेकिन इनमें से किसी भी रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच