आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बीजेपी और ऑपरेशन लोटस को लेकर जोरदार बयान दिया। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि जिस दिन वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जाएंगे, उनकी पार्टी के कार्यकर्ता और देश की जनता उनके चेहरे पर कालिख पोत दें।
पंजाब में ऑपरेशन लोटस का जवाब
संजय सिंह ने पंजाब के आप विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ये बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा, “BJP ने ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके ऑपरेशन लोटस राज्यसभा सांसदों पर चला दिया। हम सचेत हैं। ऑपरेशन लोटस का जवाब पंजाब में ऑपरेशन पीटस के माध्यम से दिया जाएगा।”
also read: आतिशी का राजघाट दौरा: महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, सत्य…
बीजेपी में शामिल होने का सवाल
संजय सिंह ने कहा, “मोदी जी से पूछिए कि हिंदुस्तान में कौन ऐसा व्यक्ति है जो उनके साथ नहीं जाएगा। मरते दम तक बीजेपी में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता।”
यूपी और पश्चिम बंगाल चुनाव पर प्रतिक्रिया
सांसद ने 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारी पर कहा कि फिलहाल पंचायत चुनाव पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद पता चल जाएगा कि बीजेपी के गुंडे बंगाल छोड़कर भागेंगे या चुनाव प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा बलों का इस्तेमाल करके वोटिंग प्रक्रिया और चुनाव को प्रभावित करने की योजना बनाई है।
संजय सिंह का यह बयान AAP के स्पष्ट रुख और बीजेपी के खिलाफ सख्त स्थिति को दर्शाता है।