Saturday, July 25, 2026

पटियाला में विकास को रफ्तार: 28 लाख की सड़क परियोजना का शिलान्यास, बुढ़ी नदी की सफाई पर जोर

by Neha
पटियाला में विकास को रफ्तार: 28 लाख की सड़क परियोजना का शिलान्यास, बुढ़ी नदी की सफाई पर जोर

पटियाला में 28 लाख रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया। बाईपास से राजपुरा रोड तक नई सड़क और बुढ़ी नदी की सफाई पर सरकार ने विशेष ध्यान दिया।

पंजाब सरकार द्वारा पटियाला शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्रामीण पटियाला स्थित बाबा दीप सिंह नगर (नदी पुल के पास) तक बनने वाली करीब 28 लाख रुपये की सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया।

कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने दी जानकारी

दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की और विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की।

also read: पंजाब में 45,000 KM सड़कों का लक्ष्य: हरभजन सिंह ईटीओ ने की मोहाली में काम की समीक्षा, निर्माण तेज करने के निर्देश

बाईपास से राजपुरा रोड तक 20 फुट चौड़ी सड़क

मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि सरकार की योजना के तहत बाईपास से राजपुरा रोड तक 20 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।

बुड़ी नदी की सफाई पर विशेष ध्यान

सरकार द्वारा क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बुड़ी नदी की सफाई पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। नदी की पूरी तरह से सफाई कर जल प्रवाह को सुचारू बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।

पटियाला के विकास पर सरकार का फोकस पंजाब सरकार का कहना है कि पटियाला में लगातार विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बेहतर सड़क, जल निकासी और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच