Saturday, April 18, 2026

Wet Phone Tips: बारिश में भीग गया फोन? चावल से पहले अपनाएं ये 3 आसान और सुरक्षित तरीके

by Versha
Wet Phone Tips: बारिश में भीग गया फोन? चावल से पहले अपनाएं ये 3 आसान और सुरक्षित तरीके

Wet Phone Tips: बारिश में भीग गया फोन? चावल डालने से पहले अपनाएं ये 3 सुरक्षित तरीके – सिलिका जेल, ठंडी हवा और वैक्यूम क्लीनर से तुरंत सुखाएं फोन।

Wet Phone Tips: मौसम में अचानक बदलाव और बारिश के कारण स्मार्टफोन के भीगने का खतरा बढ़ गया है। अक्सर लोग भीगा हुआ फोन तुरंत चावल में डाल देते हैं, लेकिन टेक विशेषज्ञ बताते हैं कि यह तरीका हमेशा कारगर नहीं होता। चावल पूरी नमी को सोख नहीं पाता और कभी-कभी धूल भी फोन के अंदर चली जाती है। ऐसे में बेहतर है कि आप कुछ सुरक्षित और प्रभावी उपाय अपनाएं।

1. सिलिका जेल पैकेट्स का इस्तेमाल करें

फोन भीगने पर सबसे पहला कदम है उसे तुरंत बंद कर देना। इसके बाद फोन को सिलिका जेल पैकेट्स के साथ एयरटाइट कंटेनर में रखें। सिलिका जेल नमी को जल्दी सोखने में मदद करता है और यह चावल की तुलना में अधिक प्रभावी है। छोटे पैकेट्स आमतौर पर जूते या इलेक्ट्रॉनिक्स बॉक्स में मिल जाते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेज़न पर 80 पीस के सिलिका जेल पैकेट्स सिर्फ 115 रुपये में उपलब्ध हैं।

also read: Samsung Galaxy M17e 5G Launch: 6,000mAh बैटरी और 5G…

2. ठंडी हवा से फोन सुखाएं

कई लोग भीगा फोन जल्दी सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करते हैं, जो फोन के अंदरूनी पार्ट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बजाय फोन को पंखे या कूल एयर के सामने रखें। इससे नमी धीरे-धीरे निकलती है और आपका फोन सुरक्षित रहता है।

3. वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें

अगर घर में कॉम्पैक्ट वैक्यूम क्लीनर है, तो इसका इस्तेमाल फोन के पोर्ट्स और स्पीकर्स में मौजूद नमी को निकालने के लिए कर सकते हैं। ध्यान रखें कि वैक्यूम क्लीनर को ज्यादा पास लेकर न आएं और इसे हल्के स्पीड पर इस्तेमाल करें। यह तरीका फोन को सुरक्षित रूप से सुखाने में मदद करता है।

विशेषज्ञ की सलाह

टेक एक्सपर्ट्स कहते हैं कि बारिश में फोन भीगने के बाद जल्दबाजी में कोई भी तरीका अपनाने से बचें। चावल में डालने की बजाय सिलिका जेल, ठंडी हवा और वैक्यूम क्लीनर जैसे सुरक्षित उपाय अपनाएं। इससे फोन को नुकसान पहुंचने का जोखिम काफी कम हो जाता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा