Saturday, April 18, 2026

‘तेरे नाम’ री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

by Neha
'तेरे नाम' री-रिलीज: सलमान खान लौटे राधे भैया बनकर, 23 साल बाद फिल्म हुई री-रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ 23 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है। राधे भैया के किरदार में सलमान ने दर्शकों का दिल जीता। जानिए फिल्म का बजट, कमाई और भूमिका चावला की कहानी।

हिंदी सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तेरे नाम’ अब एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। साल 2003 में आई इस रोमांटिक फिल्म में सलमान खान ने राधे भैया का किरदार निभाया था, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। 27 फरवरी 2026 को यह फिल्म पीवीआर और आईनॉक्स थिएटर्स में बड़े पर्दे पर वापस आई।

सलमान खान और भूमिका चावला का धमाका

‘तेरे नाम’ में सलमान खान के अपोजिट भूमिका चावला ने निर्जरा का किरदार निभाया। इस फिल्म के जरिए भूमिका बॉलीवुड में खास पहचान बना पाई। रोचक तथ्य यह है कि इस रोल के लिए पहले अमीषा पटेल को अप्रोच किया गया था, लेकिन बिजी होने के कारण उन्होंने मना कर दिया।

also read: ‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर हाईकोर्ट ने क्यों लगाया…

फिल्म का बजट और कमाई

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म का बजट 12 करोड़ रुपये था, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 24.55 करोड़ रुपये रहा। सलमान खान और भूमिका के अलावा फिल्म में रवि किशन, सचिन खेडेकर और सरफराज खान जैसे एक्टर्स ने भी काम किया। 23 साल बाद यह फिल्म री-रिलीज होकर एक बार फिर दर्शकों को बड़े पर्दे पर रोमांस और इमोशन का अनुभव दे रही है।

सलमान खान की अगली फिल्म

सलमान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आएंगी। सलमान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा