Saturday, August 15, 2026

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए कार्य करने का निर्देश दिया

by Neha
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना बोर्ड के वाइस चेयरपर्सन को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए कार्य करने का निर्देश दिया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और जनता की खुशहाली सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करने का निर्देश दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन गुलज़ार इंदर सिंह चाहल को राज्य की तरक्की और खुशहाली के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा ताकि लोगों की भलाई को अधिक से अधिक सुनिश्चित किया जा सके।

इस मौके पर वाइस चेयरपर्सन ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात कर नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद किया।

also read: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पहल: गांवों के विकास के लिए…

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य की तरक्की के लिए योजनाबंदी बनाने, विभिन्न सेक्टरों के विकास के लिए योजनाएं तैयार करने समेत अन्य रणनीतियां तैयार करने में आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड द्वारा राज्य सरकार को सहयोग किया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और आम लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं तैयार कर रही है जिसके लिए बोर्ड को सहयोग करते रहना चाहिए।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी