Sunday, July 26, 2026

इंग्लैंड में Pakistani Cricketer गिरफ्तार, टीम इंडिया की प्रैक्टिस स्थल से ही पुलिस ने किया हिरासत में।

by editor
इंग्लैंड में Pakistani Cricketer गिरफ्तार, टीम इंडिया की प्रैक्टिस स्थल से ही पुलिस ने किया हिरासत में।

Pakistani Cricketer टीम के बल्लेबाज हैदर अली इंग्लैंड दौरे के दौरान विवादों में घिर गए, जब पुलिस ने उन्हें अभ्यास सत्र के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह वही ग्राउंड था, जहां टीम इंडिया भी टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रही थी। गिरफ्तारी के तुरंत बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

 24 वर्षीय हैदर अली पाकिस्तान शाहीन टीम के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ केंट के बैकेनहेम ग्राउंड पर मैच खेल रहे थे, तभी ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन PCB ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें जांच पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया है और कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई है।

PCB ने साफ किया कि वह यूके के कानून और जांच प्रक्रिया का सम्मान करती है और कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद आचार संहिता के तहत आगे का फैसला लेगी। हैदर अली 35 टी20 और 2 वनडे मैचों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन पिछले दो साल से टीम से बाहर हैं। अब इस घटना के बाद उनकी वापसी की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच