IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की खराब परफॉर्मेंस के बाद इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी तय?

by editor
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की खराब परफॉर्मेंस के बाद इन 5 खिलाड़ियों की छुट्टी तय?

IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। इस सीजन टीम ने मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर भारी निवेश किया था, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसे में अगले सीजन से पहले कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जा सकता है।

IPL 2025 का सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने 11 में से 8 मुकाबले गंवाए और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इस खराब प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर चूक कहां हुई। राजस्थान की प्लेऑफ तक न पहुंच पाने की वजहों में कुछ खिलाड़ियों का फॉर्म में न होना भी शामिल है। ऐसे में टीम अब अगली सीजन से पहले अपनी रणनीति पर फिर से विचार करेगी और कमजोरियों को दूर करने की दिशा में कदम उठाएगी। संभावना है कि इस सीजन में नाकाम रहे कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया जा सकता है।

शिमरॉन हेटमायर ने किया उम्मीदों पर पानी फेर
इस बार राजस्थान रॉयल्स के खराब प्रदर्शन के पीछे सबसे बड़ी वजह वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ शिमरॉन हेटमायर माने जा रहे हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताते हुए 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन वो इस भरोसे पर खरे नहीं उतर सके। हेटमायर से टीम को अंतिम ओवरों में तेज़ बल्लेबाज़ी की उम्मीद थी ताकि वह मैच फिनिश कर सकें, लेकिन वो अहम मौकों पर फ्लॉप रहे। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में सिर्फ 187 रन बनाए, वो भी 20.78 की औसत से। ऐसे प्रदर्शन के चलते उन्हें अगले सीजन से पहले बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय माना जा रहा है।

14 करोड़ में रिटेन ध्रुव जुरेल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे
यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ध्रुव जुरेल को राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में सिर्फ 20 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन उन्हें भारी बढ़ोतरी देते हुए 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया। हालांकि टीम को इसका खास फायदा नहीं मिला। जुरेल ने शुरुआत जरूर अच्छी की और शुरुआती 3 मैचों में 151.42 के स्ट्राइक रेट से 106 रन बनाए, लेकिन इसके बाद उनका प्रदर्शन लगातार गिरता गया। अगली 7 पारियों में वह केवल 143 रन ही जोड़ सके। इस सीजन उनका औसत 35.57 रहा, जो उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े कर रहा है और हो सकता है कि अगली बार टीम उन्हें रिलीज कर दे।

जोफ्रा आर्चर भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन में अपनी असरदार छाप छोड़ने में नाकाम रहे। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह 11 मैचों में केवल 11 विकेट ही हासिल कर सके हैं, और उनका औसत 40.10 रहा। इसके अलावा, उनकी इकॉनमी 9.66 रही, जो दर्शाता है कि वह रन बचाने में भी असफल रहे। इस प्रदर्शन को देखते हुए टीम अगले सीजन से पहले जोफ्रा आर्चर के बारे में बड़ा फैसला ले सकती है।

तुषार देशपांडे भी रहे फ्लॉप
भारतीय तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन भी बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने 8 मैचों में 11.25 की इकॉनमी से रन खर्च किए और सिर्फ 6 विकेट लिए। उनके खराब प्रदर्शन के कारण टीम तुषार को अगले सीजन से पहले रिलीज करने पर विचार कर सकती है।

फजलहक फारूकी का भी नहीं चला जादू
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी को राजस्थान ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। उन्होंने 4 मैचों में एक भी विकेट नहीं लिया और 12.21 की इकॉनमी से रन खर्च किए। इस खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनका रिटेन होना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप