CM Yogi : केन्द्र सरकार की लगभग 04 दर्जन योजनाओं में उ0प्र0 प्रथम स्थान पर

by editor
CM Yogi : केन्द्र सरकार की लगभग 04 दर्जन योजनाओं में उ0प्र0 प्रथम स्थान पर

CM Yogi ने कहा कि संवाद लोकतंत्र की सबसे मजबूत आवाज और समाधान का प्रभावी जरिया है। जब संवाद रुकता है, तभी संघर्ष की शुरुआत होती है। भारत का लोकतंत्र इतना सक्षम है कि उसने अपने सभी अंगों – विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और मीडिया – के लिए स्पष्ट सीमाएं तय की हैं। अगर ये सभी संस्थाएं अपने-में रहते हुए कार्य करें तो लोकतंत्र और मजबूत होगा और समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज को भी मजबूती मिलेगी।अपने दायरे

यह विचार उन्होंने लखनऊ में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश, स्वर्णिम शताब्दी की ओर’ कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए साझा किए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें हर व्यक्ति को समान अधिकार और स्वतंत्रता मिलती है। लेकिन स्वतंत्रता के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना जरूरी है। जब तक हम अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाते हैं, तब तक हमारे अधिकार सुरक्षित रहते हैं।

कार्यक्रम में अमर उजाला को उसके 77 वर्षों की सफल यात्रा के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संवाद मंच के जरिए प्रदेश की 25 करोड़ जनता की भावनाओं का प्रतिनिधित्व होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 में जब देश स्वतंत्रता का शताब्दी वर्ष मनाएगा, तब मीडिया की भूमिका क्या होगी, इस पर भी सोचने की जरूरत है।

CM Yogi ने  उत्तर प्रदेश को देश की आस्था का केंद्र बताते हुए कहा कि राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता पूरे देश को जोड़ती है। महाकुंभ जैसे आयोजन में देश के कोने-कोने और विदेशों से भी श्रद्धालु आए, जो प्रदेश की आतिथ्य परंपरा और सरकार की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दंगामुक्त राज्य बन चुका है। हर धर्म, जाति और संस्कृति के पर्व अब शांति और उत्साह से मनाए जाते हैं। प्रदेश की जीएसडीपी 2017 में जहां 12.75 लाख करोड़ थी, वह अब 30 लाख करोड़ हो चुकी है। प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी से अधिक हो गई है। साथ ही, इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों पर भी पूरी तरह नियंत्रण पाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’, एक्सप्रेसवे, मेट्रो, रैपिड रेल, इन्लैण्ड वॉटरवे जैसी परियोजनाएं अभूतपूर्व विकास का संकेत देती हैं। यूपी में अब तक 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आ चुका है और 500 से ज्यादा निवेशकों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए मंजूरी दी गई है।

सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश अग्रणी बना है – चाहे वह मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना, या प्रधानमंत्री आवास योजना हो।

उन्होंने बताया कि एमएसएमई, खाद्यान्न और चीनी मिलों के क्षेत्र में भी यूपी ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। किसानों को विगत आठ वर्षों में 2.80 लाख करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान किया गया है, जो पिछले 20 वर्षों की तुलना में कहीं अधिक है।

CM Yogi ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए राष्ट्र नायकों का सम्मान करना जरूरी है, क्योंकि जो समाज अपने नायकों को भूल जाता है, वह आगे नहीं बढ़ सकता।

इस मौके पर अमर उजाला समूह के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!