Friday, July 24, 2026

Laughter Chefs 2: “मुंह तोड़ दूंगी”. शो में आते ही निया शर्मा ने मचाया हंगामा, एल्विश यादव से लिया सीधा पंगा।

by editor
Laughter Chefs 2: "मुंह तोड़ दूंगी". शो में आते ही निया शर्मा ने मचाया हंगामा, एल्विश यादव से लिया सीधा पंगा।

निया शर्मा ने ‘Laughter Chefs 2‘ में आते ही सीधे एल्विश यादव से पंगा ले लिया है। दरअसल, सीजन 1 की सफलता के बाद मेकर्स ने ‘लाफ्टर शेफ’ का दूसरा सीजन लांच किया था, लेकिन निया शर्मा उस सीजन का हिस्सा नहीं थीं। अब जब इस शो को एक्सटेंशन मिला है, तो ‘नागिन’ एक्ट्रेस ने फिर से ‘लाफ्टर शेफ’ के नए सीजन में एंट्री की है।

टीवी के कुकिंग रियलिटी शो ‘Laughter Chefs 2’ में निया शर्मा की जोरदार वापसी हो चुकी है, और आते ही उन्होंने अपने दबंग अंदाज से शो में धमाल मचा दिया है। जहां निया के फैंस उनकी वापसी से खुश हैं, वहीं शो के कुछ नए कंटेस्टेंट्स के लिए वह मुसीबत बनती नजर आ रही हैं। इनमें से एल्विश यादव पर निया ने सबसे पहले निशाना साधा है। जी हां, बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर पर ही ‘सुहागन चुड़ैल’ एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा।

‘Laughter Chefs 2’ का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निया शर्मा गुस्से से लाल नजर आ रही हैं। दरअसल, निया की टेबल से कुछ खाने का सामान गायब हो गया है। जैसा कि इस कुकिंग कॉमेडी शो में अक्सर होता है, कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के सामान पर हाथ साफ कर लेते हैं, लेकिन इस बार निया अपने खाने की चोरी करने वाले को कड़ी चेतावनी देती हुई दिख रही हैं।

निया के गुस्से से डर गए एल्विश

प्रोमो में निया शर्मा चिल्लाते हुए यह कह रही हैं, “हमारी ब्रेड कौन लेकर गया? मुंह तोड़ दूंगी मैं घूंसा मार के!” इसके बाद निया सीधे एल्विश यादव की ओर बढ़ती हैं और कहती हैं, “एल्विश, क्या तुम सोचते हो कि मैं तुमसे डर गई हूं, ब्रो? मेरी ब्रेड वापस करो, मैंने तुम्हें चोरी करते हुए देखा है।” निया के इस तेवर को देख, कुछ समय के लिए एल्विश भी हैरान रह जाते हैं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच