अश्विन का यूट्यूब चैनल अब नहीं दिखाएगा CSK के मैच, IPL 2025 के दौरान इस फैसले के पीछे है अहम कारण।

by editor
अश्विन का यूट्यूब चैनल अब नहीं दिखाएगा CSK के मैच, IPL 2025 के दौरान इस फैसले के पीछे है अहम कारण।

IPL 2025 में अब तक अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स के मैचों का प्रीव्यू और पोस्ट मैच शो करते रहे हैं, लेकिन अब वो यह जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे। इसकी वजह भी पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

रविचंद्रन अश्विन ने स्पष्ट कर दिया है कि वह अब अपने यूट्यूब चैनल पर चेन्नई सुपर किंग्स के किसी भी मैच की कवरेज नहीं करेंगे। IPL 2025 में अब तक वे CSK के मैचों का प्रीव्यू और पोस्ट मैच शो करते रहे थे, लेकिन अब वह यह भूमिका निभाते नजर नहीं आएंगे।

क्या है पूरा मामला?
अब सवाल उठता है कि विवाद शुरू कैसे हुआ? दरअसल, एक यूट्यूब शो में, जो CSK के मैच से जुड़ा था, साउथ अफ्रीका और RCB के एनालिस्ट प्रसन्ना एगोराम गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। शो के दौरान उन्होंने टीम चयन को लेकर सवाल खड़े किए और नूर अहमद को अश्विन और जडेजा पर तरजीह दिए जाने के फैसले पर आपत्ति जताई। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उस वीडियो को यूट्यूब से हटा लिया गया, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।

जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 25 रन से हार के बाद CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग से इस विवाद को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसे बेमतलब करार दिया। फ्लेमिंग ने साफ कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है, यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता कि अश्विन का यूट्यूब चैनल है।

यूट्यूब चैनल पर 6 अप्रैल को एक एडमिन नोट पोस्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि अब अश्विन के चैनल पर CSK के मैचों की कवरेज नहीं की जाएगी।

IPL 2025 में CSK का हिस्सा हैं अश्विन
IPL 2025 में रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा है और वो पीली जर्सी पहनकर मैदान में उतर रहे हैं। ऐसे में जिस टीम से वो खेल रहे हैं और जिससे वे पैसे कमा रहे हैं, उसके खिलाफ ही उनके यूट्यूब चैनल पर कोई विवादित टिप्पणी प्रसारित हो, तो विवाद होना तय है। शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए अश्विन ने अपने चैनल पर CSK के मैचों की कवरेज बंद करने का फैसला किया।
अपने नोट में अश्विन ने यह भी स्पष्ट किया है कि चैनल पर आए किसी गेस्ट के विचार उनके निजी विचार नहीं हैं।

You may also like

‘मेरी बेस्ट फ्रेंड ही मेरी पत्नी’ – विजय का इमोशनल पोस्ट वायरल तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप