Saturday, September 19, 2026

सहारण: ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और देखरेख की जिम्मेदारी लें

by ekta
सहारण: ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और देखरेख की जिम्मेदारी लें

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान अंतर्गत शुक्रवार को चूरू पंचायत समिति परिसर में पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण, प्रधान दीपचंद राहड़, बीडीओ महेंद्र भार्गव विक्रम सिंह कोटवाद, सरपंच फॉरम अध्यक्ष बलबीर ढाका जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों ने पौधरोपण किया।

इस मौके पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। राज्य सरकार के अभियान की सार्थकता भी इसी में है।

प्रधान दीपचंद राहड़ ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को जरूरी बताया। विकास अधिकारी महेंद्र भार्गव, विक्रम कोटवाद ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर ताराचंद भामू, किशन सिंह इंद्रपुरा, सुरेन्द्र प्रजापत कड़वासर, नारायणराम सिहाग खंडवा, सहायक विकास अधिकारी सोहन लाल धायल, गिरधारी लाल दैया, सहायक अभियंता अशोक ढाका, भंवरसिंह महला, सुमित कुमार, कनकराज, गुगनराम, आनंद सिंह, मनोज मीणा, संजय कुमार, श्योराम सिंह बालरासर आदि मौजूद थे।

source: https://dipr.rajasthan.gov.in

You may also like

Leave a Comment

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’