Saturday, July 25, 2026

CM Bhagwant Mann: हमारे लिए राजनीति खेल नहीं जुनून है

by editor
CM Bhagwant Mann: हमारे लिए राजनीति खेल नहीं जुनून है

पंजाब के  CM Bhagwant Mann ने जनता को संबोधित किया।

CM Bhagwant Mann: पंजाब से सटे हरियाणा राज्य में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने प्रदेश के लिए 5 गारंटी जारी की। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी इसी तरह लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम राजनीति को धंधा नहीं समझते। हम इसे प्रोफेशन नहीं बल्कि पेशन (जुनून) समझते हैं।

मैं कोई फेल आर्टिस्ट नहीं था: सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि अगर दूसरी पार्टी के नेता अच्छा करते हैं तो हमें पार्टी बनाने की क्या जरूरत थी। दोनों अधिकारी थे। मैं एक अच्छे कलाकार था और फेल नहीं हुआ था। हमें इनसे पंगा लेने की क्या आवश्यकता थी? लेकिन इन्होंने हमें चैलेंज किया कि तुम करके दिखाओ। अब हमने कर दिखाया तो ये कहते हैं कि तुम मत आओ, ये फर्क है।

हरियाणा राज्य ने सभी पार्टियों को पर्याप्त समय दिया: सीएम मान

CM मान ने कहा कि मैं यहां कोई भाषण नहीं देने आया था। मैं हिंदी और पंजाबी दोनों भाषाओं में बोलूंगा। एक बात याद रखना कि ऐसे अवसर अक्सर नहीं आते। हरियाणा के लोगों ने हर पार्टी को समय और मौका दिया। कोई भी अच्छा नहीं निकला।

लोगों की मांग पर हमें हरियाणा जाना पड़ा: सीएम मान

जब हम रैली करने के लिए जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और सोनीपत जैसे स्थानों पर गए, तो लोगों ने कहा कि वे आप से हाथ जोड़कर हरियाणा में भी आने की विनती करते हैं। दिल्ली और पंजाब में आपने उत्कृष्ट कार्य किया है। अब हमारी जिंदगी सुधारो। यही कारण था कि हरियाणा जाना पड़ा।

‘आप’ पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

बता दें कि 2 दिन पहले चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने ऐलान किया था कि हरियाणा की सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

You may also like

Leave a Comment

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच