8th Pay Commission: कौन नहीं पाएगा लाभ, सैलरी और अलाउंस में कोई बढ़ोतरी नहीं

8th Pay Commission: कौन नहीं पाएगा लाभ, सैलरी और अलाउंस में कोई बढ़ोतरी नहीं

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से सभी केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा नहीं मिलेगा। जानें कौन नहीं पाएगा लाभ, सैलरी और अलाउंस में कोई बढ़ोतरी नहीं।

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालांकि, कुछ कैटेगरीज ऐसी हैं जिन्हें नए पे स्ट्रक्चर से कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।

8th Pay Commission कब लागू होगा?

अधिकारिक तौर पर आठवें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है। फिलहाल, एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 7वें वेतन आयोग के नियमों के तहत काम कर रहे हैं। नए पे स्ट्रक्चर को लागू करने से पहले इसे मंजूरी और नोटिफिकेशन की आवश्यकता होगी।

सरकार ने अक्टूबर में Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दी थी। आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने में लगभग डेढ़ साल का समय लग सकता है। इन सिफारिशों के आधार पर ही सैलरी, पेंशन और अलाउंस में बदलाव किया जाएगा।

also read: Gold Silver Price Today: शादी सीजन में राहत, सोने-चांदी…

किन कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा?

  • प्राइवेट सेक्टर कर्मचारी: पे कमीशन केवल केंद्रीय कर्मचारियों पर लागू होता है।

  • कॉन्ट्रैक्ट और टेम्पररी कर्मचारी: जो सेंट्रल सिविल सर्विसेज नियमों के तहत नहीं आते, उन्हें सीधे फायदा नहीं होगा।

  • राज्य सरकार कर्मचारी: उन्हें केवल तभी फायदा मिलेगा जब उनकी राज्य सरकारें 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें अपनाएंगी।

  • PSUs कर्मचारी: पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स के कर्मचारियों को सीधे लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि इनका पे स्ट्रक्चर अलग होता है।

  • ऑटोनॉमस बॉडीज के कर्मचारी: केवल तब फायदा मिलेगा जब वे केंद्रीय सरकार के पे नियमों का पालन करेंगे।

ध्यान रहे कि केंद्रीय पेंशनर्स को आम तौर पर पे कमीशन के बदलाव का लाभ मिलता है। हालांकि, अंतिम पात्रता सरकारी नोटिफिकेशन में बताए गए नियमों पर निर्भर करेगी।

इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारी

देश में कुल 50.14 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनभोगी आठवें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नए आयोग को मंजूरी मिलने के बाद बजट में आवश्यक फंड का प्रबंध किया जाएगा, क्योंकि इसका खर्च काफी बड़ा होगा।

Related posts

Gold Silver Price Today: शादी सीजन से पहले सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानिए 18 अप्रैल के ताजा भाव

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, 10 ग्राम सोना ₹1.55 लाख के पार; चांदी भी रिकॉर्ड स्तर पर

LPG सप्लाई पर संकट: भारत में उत्पादन घटा, इम्पोर्ट आधा; वैश्विक तनाव बना बड़ी वजह