ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने पर 7 करोड़ रुपये, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा लैपटॉप ,Delhi Govt ने किए कई अहम ऐलान।

ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने पर 7 करोड़ रुपये, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिलेगा लैपटॉप ,Delhi Govt ने किए कई अहम ऐलान।

Delhi Govt : दिल्ली कैबिनेट की बैठक में शिक्षा और खेल क्षेत्रों को प्रोत्साहन देने के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में ये निर्णय युवाओं को आगे बढ़ाने और समावेशी विकास की दिशा में अहम माने जा रहे हैं।

छात्रों के लिए डिजिटल इनाम और स्मार्ट क्लासरूम

  • 10वीं की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले 1200 मेधावी छात्रों को i7 लैपटॉप दिए जाएंगे। इसके लिए ₹8 करोड़ का बजट तय किया गया है।

  • स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 1174 स्कूलों में 175 नई ICT लैब्स बनाई जाएंगी। हर लैब में 40 कंप्यूटर होंगे।

  • दिल्ली सरकार 9वीं से 12वीं कक्षा तक की लगभग 19,000 कक्षाओं को स्मार्ट क्लासरूम में बदलेगी, जिसके लिए ₹900 करोड़ का बजट पास हुआ है।

खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार और सरकारी नौकरियां

  • ओलंपिक विजेताओं को नकद पुरस्कार:

    • गोल्ड मेडल: ₹7 करोड़

    • सिल्वर मेडल: ₹5 करोड़

    • ब्रॉन्ज मेडल: ₹3 करोड़

  • एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं को ग्रुप A, B, और C की सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

  • प्रोत्साहन राशि:

    • इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मेडल जीतने पर ₹11 लाख

    • नेशनल स्तर पर खेलने वाले स्कूली छात्रों को ट्रेनिंग के लिए ₹5 लाख

    • एलीट स्पोर्ट्सपर्सन को भी ₹5 लाख की सहायता

अभिभावकों को जोड़ेगी सरकार

सभी सर्वोदय विद्यालयों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे, जिनमें अभिभावकों को स्कूल की योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। विधायक खुद स्कूलों का दौरा करेंगे।

जलभराव पर विपक्ष को जवाब

कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने जलभराव के मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद हालात का जायजा ले रही हैं और सरकार जल निकासी की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।

Related posts

महिला आरक्षण बिल पर सियासी घमासान, संजय सिंह ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दिल्ली MCD मेयर चुनाव 29 अप्रैल को, राजनीतिक सरगर्मी तेज; डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी पर भी फैसला

ED छापेमारी पर AAP-BJP टकराव तेज: केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, पूछा– “क्या एक रुपया भी मिला?”